शौच के लिए गयी नाबालिग से दुष्कर्म

सम्भल : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर अखिलेश सरकार की आलोचना चारो ओर हो रही है. इस बार सम्भल जिले के चन्दौसी क्षेत्र में एक नाबालिग हैवानियत का शिकार बनी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो लोगों द्वारा एक नाबालिग लडकी का दुष्कर्म […]
सम्भल : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर अखिलेश सरकार की आलोचना चारो ओर हो रही है. इस बार सम्भल जिले के चन्दौसी क्षेत्र में एक नाबालिग हैवानियत का शिकार बनी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो लोगों द्वारा एक नाबालिग लडकी का दुष्कर्म किया गया है.
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चन्दौसी इलाके की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गत 17 जुलाई की शाम को जंगल में शौच के लिये गयी थी कि तभी महावीर और प्रमोद नामक व्यक्तियों ने उसे खेत में ले जाकर उससे बलात्कार किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




