गोरखपुर : भोजपुरी में मोदी की बायोपिक बनायेंगे रवि किशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2019 6:09 AM
विज्ञापन
गोरखपुर : मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर भोजपुरी में एक फिल्म बनायेंगे. रवि किशन ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद वह स्वामी विवेकानंद और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर भी भोजपुरी फिल्म बनाने के लिए काम शुरू करेंगे. गोरखपुर से भाजपा के टिकट […]
विज्ञापन
गोरखपुर : मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर भोजपुरी में एक फिल्म बनायेंगे. रवि किशन ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद वह स्वामी विवेकानंद और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर भी भोजपुरी फिल्म बनाने के लिए काम शुरू करेंगे.
गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे रवि किशन ने बताया कि ऐसा नहीं है कि राजनीति में आने के बाद मैं फिल्मों से अलग हो जाऊंगा. यहीं (गोरखपुर में) स्टूडियो बनायेंगे और फिल्मों की शूटिंग करेंगे. साथ में जनता की सेवा भी होगी. उन्होंने कहा कि मेरे दिमाग में भोजपुरी सिनेमा में कई चीजें करने के लिए हैं. उन्होंने कहा कि मोदी जी के जीवन से मैं बहुत प्रभावित हूं. 2014 में मोदी जी ने जब शौचालय के बारे में बात की, ऐसा मैंने पहली बार देखा था कि किसी प्रधानमंत्री की यह सोच भी हो सकती है. मैं उनसे बहुत प्रभावित हुआ. भोजपुरी अभिनेता ने कहा कि चुनाव के बाद वह इन फिल्मों को लेकर काम शुरू करेंगे.
उन्होंने हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की. गौरतलब है कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ पहले 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया.
उच्चतम न्यायालय ने भी इस बायोपिक की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने के आयोग के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. अब यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी. क्या रवि किशन राजनीति को लेकर गंभीर हैं? इस उन्होंने कहा कि वे एनटी रामाराव और विनोद खन्ना की तरह ही गंभीर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










