ePaper

UP के लखीमपुर में होली पार्टी के बीच भाजपा विधायक से गले मिले और मार दी गोली

Updated at : 21 Mar 2019 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
UP के लखीमपुर में होली पार्टी के बीच भाजपा विधायक से गले मिले और मार दी गोली

लखीमपुरसे भाजपा विधायक याेगेश वर्मा को बदमाशों ने गोली मार दी है. उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना उस समय की है, जब विधायक साथी कार्यकर्ताओंसंग पार्टी कार्यालय में होली खेल रहे थे. घटना के बाद इलाके में तनाव है. डॉक्टरों ने विधायक को खतरे से बाहर बताया है. पुलिस ने इस […]

विज्ञापन

लखीमपुरसे भाजपा विधायक याेगेश वर्मा को बदमाशों ने गोली मार दी है. उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना उस समय की है, जब विधायक साथी कार्यकर्ताओंसंग पार्टी कार्यालय में होली खेल रहे थे. घटना के बाद इलाके में तनाव है.

डॉक्टरों ने विधायक को खतरे से बाहर बताया है. पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है. डीजीपी ओपी सिंह ने तत्काल प्रभाव से विधायक के गनर को सस्पेंड कर दिया है.

बताया जाता है कि विधायक योगेश वर्मा गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर समर्थकों के साथ होली का पर्व मना रहे थे. अज्ञात हमलावर विधायक से मिलने आये. इसी दौरान हमलावरों ने विधायक से गले मिलकर होली की बधाई दी और उन पर फायर कर दिया. गोली विधायक के पैर में लगी है.

फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई. आनन-फानन में विधायक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इससे पहले बदमाश मौके से फरार हो गये. एसपी लखीमपुर ने घटना की पुष्टि कीहै.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola