पुलिस में भर्ती के नाम पर सिपाही ने किया रेप,बनाया एमएमएस

मेरठ : हापुड निवासी एक युवती ने सिपाही पर पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर दुष्कर्म करने और उसका एमएमएस बनाने का आरोप लगाया है. पीडित युवती घटना के संबंध में आईजी, मेरठ से शिकायत की है. आईजी ने तत्काल घटना की जांच कराने के निर्देश दिए हैं. आईजी आफिस में पीडिता ने संवाददाताताओं […]
मेरठ : हापुड निवासी एक युवती ने सिपाही पर पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर दुष्कर्म करने और उसका एमएमएस बनाने का आरोप लगाया है. पीडित युवती घटना के संबंध में आईजी, मेरठ से शिकायत की है. आईजी ने तत्काल घटना की जांच कराने के निर्देश दिए हैं.
आईजी आफिस में पीडिता ने संवाददाताताओं को बताया कि उसके पडोस में एक सिपाही रहता है. आरोप है कि इस सिपाही ने जो कि मेरठ में तैनात हैं ने पुलिस में भरती कराने के नाम पर 12 दिसम्बर 2012 को उसके साथ अपने घर बुला कर दुष्कर्म किया और एमएमएस बनाया. तब से आरोपी सिपाही लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है. इस दौरान आरोपी ने युवती से जेवर और डेढ लाख रुपए भी हडप लिये. पुलिस पीडित महिला की तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




