अखिलेश ने दिया प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र को तोहफा: मिलेगी 24 घंटे बिजली

Updated at : 02 Jun 2014 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश ने दिया प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र को तोहफा: मिलेगी 24 घंटे बिजली

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र में सत्तारुढ भाजपा नीत राजग सरकार की ओर मित्रता का हाथ बढाने के संकेत देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिये हैं. सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि वाराणसी से भाजपा विधायक श्याम देव राय […]

विज्ञापन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र में सत्तारुढ भाजपा नीत राजग सरकार की ओर मित्रता का हाथ बढाने के संकेत देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिये हैं.

सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि वाराणसी से भाजपा विधायक श्याम देव राय चौधरी और लखनउ के पूर्व सांसद लाल जी टण्डन के साथ आज दोपहर बाद हुई मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने निर्देश दिया कि वाराणसी को बिजली कटौती से मुक्त रखा जाये और 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाये.

प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री अखिलेश के हवाले से कहा, ‘‘वाराणसी में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति किये जाने के निर्देश दिये है. वाराणसी धार्मिक नगरी होने के साथ-साथ संस्कृति और शिक्षा के नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण है. यहां पर देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते है. समाजवादी सरकार के इस फैसले से वाराणसी की जनता के साथ-साथ वहां आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा होगी.’’ मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भाजपा के दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री से वाराणसी में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति किये जाने का अनुरोध किया था और श्याम देव राय चौधरी ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola