दहेज को लेकर कहासुनी के बाद पत्नी ने छोड़ा घर, गुस्से में पति ने कर दी 7 वर्षीय मासूम की हत्या

Updated at : 18 Apr 2018 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज को लेकर कहासुनी के बाद पत्नी ने छोड़ा घर, गुस्से में पति ने कर दी 7 वर्षीय मासूम की हत्या

मुजफ्फनगर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दहेज को लेकर हुई कहासुनी के बाद पत्नी के घर छोड़ने पर पिता ने सात वर्षीय लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि यह घटनामंगलवारको कैराना शहर में हुई. फिलहाल मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले […]

विज्ञापन

मुजफ्फनगर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दहेज को लेकर हुई कहासुनी के बाद पत्नी के घर छोड़ने पर पिता ने सात वर्षीय लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि यह घटनामंगलवारको कैराना शहर में हुई. फिलहाल मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि मां ने पुलिस में दर्ज करायी शिकायत में आरोप लगाया कि दहेज को लेकर विवाद के बाद उसने घर छोड़ दिया. जिसके बाद उसके पति इमरान ने उनकीसातवर्षीयमासूम बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने घटना के संबंध में इमरान और उसके दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola