ePaper

यूपी : शौच के लिए खेत गयी नाबालिग को बंधक बना युवक ने रातभर किया दुष्कर्म

Updated at : 26 Dec 2017 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : शौच के लिए खेत गयी नाबालिग को बंधक बना युवक ने रातभर किया दुष्कर्म

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदामें अर्ता थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पंद्रह साल की किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ कथित रूप सेदुष्कर्म किया. थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने आज बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. किशोरी रविवार की सुबह शौच के […]

विज्ञापन

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदामें अर्ता थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पंद्रह साल की किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ कथित रूप सेदुष्कर्म किया. थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने आज बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. किशोरी रविवार की सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गयी थी.

विजय सिंह ने बताया कि गांव का ही अनिरुद्ध उसका अपहरण कर उसे सुनसान जगह पर बने मुर्गा फॉर्म ले गया. आरोपी ने वहां किशोरी को बंधक बनाकर रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि कल सुबह बदहवास स्थिति में घर लौटी किशोरी ने परिजनों को आपबीती बतायी. सिंह ने बताया कि किशोरी को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola