यूपी : मारे गये भाजपा नेता के परिवार को धमकी देने के मामले में 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : भाजपा के मारे गये नेता के परिवार को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. नेता के परिवार को हत्या का मामला वापस लेने के लिए कथित तौर पर धमकी दी गयी. पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक स्थानीय भाजपा नेता राजा बाल्मीकि की […]
मुजफ्फरनगर : भाजपा के मारे गये नेता के परिवार को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. नेता के परिवार को हत्या का मामला वापस लेने के लिए कथित तौर पर धमकी दी गयी. पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक स्थानीय भाजपा नेता राजा बाल्मीकि की पांच अप्रैल को खतौली शहर में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.
एक अधिकारी ने बताया कि बाल्मीकि के पिता बाबूलाल ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसपर और उसके परिवार के सदस्यों पर उनके खिलाफ दायर मामला वापस लेने का दबाव बनाया या गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. शिकायत के आधार पर आरोपी और चार अन्य लोग राजू, गौरव, विपिन और दानिश के खिलाफ एक मामला दायर किया गया है और इस सिलसिले में कल उन्हें गिरफ्तार किया गया.
ये भी पढ़ें… दुष्कर्म मामला : पूर्व बसपा सांसद के बेटे समेत 4 युवकों को उम्रकैद की सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




