ePaper

बलात्कार पीडि़ता को लगातार मिल रही है जान से मारने की धमकी, CM योगी से लगायी मौत की गुहार

Updated at : 01 Sep 2017 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
बलात्कार पीडि़ता को लगातार मिल रही है जान से मारने की धमकी, CM योगी से लगायी मौत की गुहार

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में कथित रूप से बलात्कार की पीडि़त एक किशोरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की इजाजत देने का अनुरोध किया है. सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने गत 30 अगस्त को मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में लिखा […]

विज्ञापन

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में कथित रूप से बलात्कार की पीडि़त एक किशोरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की इजाजत देने का अनुरोध किया है. सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने गत 30 अगस्त को मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में लिखा है कि पिछली 10 अप्रैल की दोपहर उसकी सहेली ने झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया. इसके बाद सहेली की उपस्थिति में ही उसके घर के एक कमरे में दो लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया.

लड़की ने पत्र में लिखा है कि उसने इस मामले में अपनी सहेली समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. घटना के बाद वह गर्भवती भी हो गयी है. इस मुकदमे में पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अन्य दो आरोपी गिरफ्तार नहीं किये गये हैं. किशोरी ने पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी उसे तथा उसके परिजन को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे वह काफी मानसिक पीड़ा से गुजर रही है और अब उसकी जीने की इच्छा खत्म हो गयी है. धमकियों से आजिज आकर ही उसने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की इजाजत देने का अनुरोध किया है.

लड़की ने पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तथा महिला आयोग को भी भेजी है. अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में दो फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola