UP News: सीतापुर में युवक ने परिवार के पांच लोगों की हत्या की, बाद में की खुदकुशी

UP News : यूपी के सीतापुर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली. जानें पुलिस ने क्या दी जानकारी
UP News : यूपी के सीतापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शनिवार की सुबह पांच बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई जिससे लोग चौंक गये. दरअसल, यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त ने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारी जिससे उसकी भी मौत हो गई.
मामले को लेकर सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा ने जानकारी दी कि आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह है, उसने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है. पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है. हर पहलू पर कानूनी कार्यवाही जारी है. मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति की उम्र 45 साल बताई जा रही है.
Read Also : UP News : टाटा स्टील में कार्यरत विनय त्यागी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मार गिराया, गाजियाबाद में हुई मुठभेड़
पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या की जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. आरोपी ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि पत्नी की हथौड़े इतना मारा कि उसकी जान चली गई. घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची.
इलाके में हड़कंप
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. सीओ दिनेश शुक्ल पुलिसबल के साथ मौके पर मौजूद हैं. अब पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या के पीछे की वजह क्या है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










