Today News Wrap: दिल्ली LG तक पहुंचा मालीवाल मारपीट मामला, PM Modi ने किया अपने वारिस को लेकर खुलासा, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 May 2024 7:17 AM
Today News Wrap
Today News Wrap: लोकसभा चुनाव के छठ चरण के प्रचार में सियासी दल और राजनेता जा जान से जुटे हैं. आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इधर, सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को झटका लगा है. उनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल फिर सुनवाई होनी है. इनसबके बीच पीएम मोदी ने अपने वारिस को लेकर खुलासा किया है. पढ़ें आज की बड़ी खबरें जो बनी रही दिनभर की सुर्खियां.
दिल्ली LG तक पहुंचा मालीवाल मारपीट मामला
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में मौजूद सभी स्टाफ का बयान दर्ज किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर में भरी हुंकार, कल्पना सोरेन को बताया झांसी की रानी
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जम कर निशाना साधा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
अखिलेश यादव की आजमगढ़ जनसभा में बेकाबू हुए सपा कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में कार्यकर्ता को जोश बेकाबू हो रहा है. फूलपुर और प्रयागराज के बाद आजमगढ़ में भी अखिलेश यादव की जनसभा में कार्यकर्ता बेकाबू हो गए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
ईरान में 28 जून को होंगे इलेक्शन
ईरान में हर 4 साल में राष्ट्रपति के लिए चुनाव होता है. इससे पहले 2021 में ईरान में चुनाव हुआ था. जिसके रईसी की जीत हुई थी. ऐसे में अगला राष्ट्रपति चुनाव 2025 में प्रस्तावित था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
राजनीति करनी है तो जनता की आंखों में आंखें डालकर करें- बोकारो में गरजे राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झामुमो और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. रक्षा मंत्री ने कहा कि राजनीति करनी है तो जनता की आंखों में आंख डाल कर करें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई पूरी नहीं हो पायी. अब इस मामले में अगली सुनवाई कल होगी. जमीन घोटाला मामले में प्रर्वतन निदेशालय ने उन्हें 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
जनता ही मेरी वारिस, मेरी विरासत- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बिहार के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी अपनी कोई विरासत नहीं है, मेरी विरासत भी आप हैं और मेरे वारिस भी आप हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
जब गलती की ही नहीं तो मानूं क्यों, बोले बृज भूषण सिंह
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को कोर्ट में गलत बताया है. उन्होंने कोर्ट की ओर से तय किये गये आरोपों को यह कहकर मानने से इनकार कर दिया है कि जब गलती की ही नहीं है तो इसे स्वीकार कैसे करूं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
FIH Hockey Pro League के लिए तैयार टीम इंडिया
FIH प्रो लीग में टीम इंडिया की दोनों टीम महिला और पुरुष खेल रही हैं. दोनों ही टीम का लक्ष्य जीत हासिल करना है. 22 मई से मैच की शुरुआत होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
दीपिका की तरह क्या कैटरीना कैफ भी हैं प्रेग्नेंट!
कैटरीना कैफ ने जबसे विक्की कौशल संग शादी रचाई है, तबसे अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी रूमर्स अक्सर सुर्खियां बटोरती है. इन-दिनों एक्ट्रेस लंदन में हैं और वहां से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह ओवरकोट में नजर आ रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
संदेशखाली की महिलाओं की दुर्दशा पर ममता बनर्जी ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने संदेशखाली हिंसा को लेकर कहा कि संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो कुछ भी हुआ और जिस तरह से उन्हें अपमानित किया गया, उसका मुझे खेद है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
छपरा में चुनावी रंजिश के बीच फायरिंग, दो की मौत
सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को हुए मतदान के बाद मंगलवार को राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग भी हुई. इस फायरिंग में दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
पुणे हिट एंड रन केस में कार चला रहे नाबालिग आरोपी का पिता हिरासत में
महाराष्ट्र के पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में हुई दुर्घटना के मामले में आरोपी के पिता को हिरासत में लिया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
आरपीएफ जवान की किन्नरों ने कर दी पिटाई
आरपीएफ सूत्रों का कहना है की उक्त किन्नरों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. शिकायत मिलने पर ही हमलोग कार्यवाही करते है. इस घटना को लेकर आज किन्नरों ने बर्दवान रेलवे स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा खड़ा किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
जीना है तो झारखंड आइए, 24 राज्यों के मुकाबले गुजारा ज्यादा आसान
CPI यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि झारखंड में 24 राज्यों के मुकाबले जिंदगी गुजारना आसान है. इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले रिपोर्ट भी सामने आए है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
कमजोर ग्लोबल क्यूज से कन्फ्यूज हो गया स्टॉक मार्केट
एशिया के दूसरे बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुअती कारोबार में गिरावट का रुख रहा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










