Brij Bhushan Singh Case: मेरे पास मेरी बेगुनाही के सारे सबूत- बोले बृज भूषण सिंह, जब गलती की ही नहीं तो मानूं क्यों
Brij Bhushan Singh | ani, X
Brij Bhushan Singh Case: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को कोर्ट में गलत बताया है. उन्होंने कोर्ट की ओर से तय किये गये आरोपों को यह कहकर मानने से इनकार कर दिया है कि जब गलती की ही नहीं है तो इसे स्वीकार कैसे करूं.
Brij Bhushan Singh Case: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं. अदालत ने बृज भूषण सिंह के खिलाफ सात धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं. कोर्ट ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया. कोर्ट के आदेश के बाद अब भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ट्रायल का सामना करेंगे.
यौन उत्पीड़न के आरोपों को बृज भूषण ने बताया गलत
इधर, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को कोर्ट में गलत बताया है. उन्होंने कोर्ट की ओर से तय किये गये आरोपों को यह कहकर मानने से इनकार कर दिया है कि जब गलती की ही नहीं है तो इसे स्वीकार कैसे करूं. वहीं, बृजभूषण के सहयोगी विनोद तोमर ने भी खुद के ऊपर लगे आरोपों को मानने से इनकार कर दिया है. गौरतलब है कि महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में आज यानी मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई.
मेरे पास मेरी बेगुनाही के सारे सबूत- बृज भूषण
सुनवाई के लिए कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह कोर्ट में पेश हुए. बृज भूषण ने कहा है कि मेरे खिलाफ आरोप तय किए गए हैं. अब उन्हें इसे अदालत में साबित करना होगा और उनके पास मौजूद सबूतों के बारे में बताना होगा. मेरे पास मेरी बेगुनाही के सभी सबूत हैं. ये सभी झूठे मामले हैं, दिल्ली पुलिस को साबित करना होगा कि उनके पास मेरे खिलाफ क्या सबूत हैं.
गौरतलब है कि महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में कोर्ट से आरोप तय होने के बाद आज यानी मंगलवार को भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पहली बार राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में पेश हुए. इससे पहले की सुनवाई में में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन पर धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 354-ए (यौन उत्पीड़न) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप तय किया था.
Also Read: पूर्व आईपीएस प्रेम प्रकाश ने बीजेपी का दामन थामा, सपा-बसपा पर साधा निशाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










