ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने संदेशखाली की महिलाओं की दुर्दशा पर जताया दु:ख, भाजपा पर ‘साजिश’ करने का लगाया आरोप

Updated at : 21 May 2024 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने संदेशखाली की महिलाओं की दुर्दशा पर जताया दु:ख, भाजपा पर ‘साजिश’ करने का लगाया आरोप

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने जनवरी में संदेशखाली का मुद्दा सामने आने के बाद इस लोकसभा क्षेत्र की अपनी पहली यात्रा में कहा, संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो कुछ भी हुआ और जिस तरह से उन्हें अपमानित किया गया, उसका मुझे खेद है. मैं दिल से अपना दुख व्यक्त करती हूं.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि संदेशखाली की महिलाओं की दुर्दशा देखकर उन्हें बहुत दु:ख हुआ है. उन्होंने कहा कि भाजपा को संकटग्रस्त क्षेत्र में महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए और उसकी साजिश अब बेनकाब हो गई है.बशीरहाट में एक रैली को संबोधित करने के दौरान बनर्जी ने संदेशखाली में प्रदर्शन करने वाली और भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से फोन पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में भाजपा शासन में ‘महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा’ के मामले में सबसे खराब रिकॉर्ड है.

भाजपा को महिलाओं की गरिमा के साथ नहीं करना चाहिए़ खिलवाड़

ममता बनर्जी ने जनवरी में संदेशखाली का मुद्दा सामने आने के बाद इस लोकसभा क्षेत्र की अपनी पहली यात्रा में कहा, संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो कुछ भी हुआ और जिस तरह से उन्हें अपमानित किया गया, उसका मुझे खेद है. मैं दिल से अपना दुख व्यक्त करती हूं.उन्होंने कहा कि किसी को भी महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस नहीं करना चाहिए़.उन्होंने यह भी कहा कि अगर वीडियो सामने नहीं आए होते तो लोग कभी नहीं समझ पाते कि भाजपा ने कैसे साजिश रची. ममता ने कहा कि भाजपा को महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए़.

ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ेंगे, तो पलटवार को तैयार रहना होगा : अर्जुन

ममता बनर्जी जल्द ही संदेशखाली क्षेत्र का करेंगी दौरा

ममता बनर्जी की टिप्पणी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे कई कथित वीडियो की पृष्ठभूमि में आई है, जिनमें दावा किया गया है कि एक स्थानीय भाजपा नेता ने संदेशखाली की कई महिलाओं से कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए, जिनका इस्तेमाल बाद में तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने में किया गया. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह जल्द ही संदेशखाली क्षेत्र का दौरा करेंगी. उन्होंने कहा, हमारी पार्टी के उम्मीदवार हाजी नूरुल जैसे ही बशीरहाट सीट से जीतेंगे, कुछ दिन के भीतर मेरी पहली यात्रा संदेशखाली की होगी. मैं वहां के लोगों से मिलने जाऊंगी. बशीरहाट सीट के लिए सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के बदले सुर कहा, I.N.D.I‌.A गठबंधन की सरकार तृणमूल ही बनायेगी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola