Swati Maliwal Assault Case: LG तक पहुंचा मालीवाल मारपीट मामला, सीएम आवास के सभी स्टाफ का बयान दर्ज

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 May 2024 2:12 PM

विज्ञापन

VK Saxena on Swati Maliwal

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में मौजूद सभी स्टाफ का बयान दर्ज किया है.

विज्ञापन

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने जांच के सिलसिले में 13 मई को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में मौजूद सभी स्टाफ के बयान लिए. इधर पुलिस ने अब तक जो भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद किए हैं, उन्हें जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है.

मालीवाल मारपीट मामला LG तक पहुंचा

आप सांसद के साथ सीएम आवास में मारपीट मामला दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना तक पहुंच गया है. राज निवास ने इस मामले में उपराज्यपाल वीके सक्सेना का बयान जारी किया. जिसमें एलजी ने कहा, मुख्यमंत्री के आवास पर आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों से मीडिया में चल रही खबरों से मैं बहुत व्यथित हूं. एलजी ने बताया, सोमवार को मालीवाल ने उन्हें फोन किया और अपने दर्दनाक अनुभव, अपने ही सहकर्मियों द्वारा दी जाने वाली धमकी और शर्मिंदगी के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने सबूतों के साथ कथित छेड़छाड़ और जबरदस्ती पर भी अपनी पीड़ा व्यक्त की.

एलजी ने अरविंद केजरीवाल से मांगा जवाब

एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मालीवाल मामले में बयान देने के लिए कहा है. एलजी ने कहा केजरीवाल की चुप्पी महिलाओं की सुरक्षा पर उनके रुख के बारे में बहुत कुछ बताती है. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और दुनिया भर के पूरे राजनयिक समुदाय का घर है. महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ऐसी शर्मनाक घटनाएं और असंवेदनशील और षड्यंत्रकारी अवमाननापूर्ण सरकारी प्रतिक्रिया दुनिया भर में भारत की छवि को खराब करती है.

स्वाति मालीवाल बीजेपी के लिए कर रही काम

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना का बयान पर आप ने प्रतिक्रिया व्यक्त की. आप ने कहा, एलजी के बयान से साबित होता है कि स्वाति मालीवाल बीजेपी के लिए काम कर रही हैं. बीजेपी चुनाव के दौरान हर दिन नई साजिश रच रही है. कभी शराब घोटाला, कभी स्वाति मालीवाल, कभी विदेशी फंडिंग के झूठे आरोप. चुनाव के दौरान बीजेपी हर दिन नए हथकंडे अपनाएगी. बीजेपी बुरी तरह हार रही है, मोदी जी की डूबती नैया स्वाति मालीवाल का सहारा ले रही है.

क्या है मामला

दरअसल आप की राज्यसभा सांसद स्वति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार पर उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. मालीवाल ने पुलिस शिकायत में बताया कि 13 मई को जब वो सीएम केजरीवाल से मिलने के लिए उनके आवास पहुंची थीं, तो सीएम के पीए बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया. इस मामले में मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार कर जांच कर रही है.

Also Read: Swati Maliwal case: विभव कुमार को लेकर मुंबई क्यों जा रही है दिल्ली पुलिस? जानें वजह

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola