रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, बिना किराए जमकर घूमें

Updated:
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा (सांकेतिक तस्वीर)

रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा में महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त बस यात्रा. यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की मध्यरात्रि तक हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में लागू होगी.

विज्ञापन

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं और बच्चों को खास तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की आधी रात तक हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

दिल्ली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में छूट

हरियाणा सरकार के इस फैसले के बाद रक्षाबंधन पर महिलाएं फ्री में बस सेवा का उपयोग कर सकती हैं. सीएमओ हरियाणा के अनुसार यह छूट हरियाणा के भीतर यात्रा के साथ-साथ दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में भी लागू होगी.

AC बसों में छूट की सुविधा नहीं होगी लागू

सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह सुविधा रक्षाबंधन के मौके पर बहनों और उनके बच्चों के लिए यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से दी गई है. हालांकि, एसी बसों में यह सुविधा लागू नहीं होगी.

दूसरे राज्यों में भी फ्री बस सेवा

रक्षाबंधन पर सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान ने भी महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान किया गया है. उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ एक साथी को भी 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक UPSRTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी, बिजनेस और पैसों के मामले में मिलेगी बड़ी खुशखबरी

वहीं राजस्थान में 27 और 28 अगस्त को महिलाएं राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में राज्य की सीमा के भीतर मुफ्त सफर कर सकेंगी. इसके साथ ही 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में भी महिलाओं को 100% किराया छूट दिया गया है.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बाजारों में सजी राखियों की रंगीन दुनिया, जानिए 10 से 470 रुपये तक की राखियों के दाम

इसके अलावा, कुछ राज्यों में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में पहले से ही मुफ्त या रियायती यात्रा की व्यवस्था है. ऐसे राज्यों में दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल शामिल हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola