गर्लफ्रेंड ने कार पर बनाए 3400 Kiss के निशान, वीडियो वायरल होने पर कटा 5,500 रुपये का चालान
लिपस्टिक से कार पर Kiss के बने निशान (Photo/X)
प्यार का इजहार करने के लिए एक युवती ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड की कार पर 3400 Kiss किए. जिसके बाद कार का लिपस्टिक के निशान के साथ वीडियो वायरल हो रहा है.
प्यार का इजहार करने एक युवती ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड की कार पर एक-दो नहीं, बल्कि करीब 3,400 Kiss कर डाले. जिससे लिपस्टिक से Kiss के निशान सिर्फ कार के किसी एक हिस्से पर नहीं, बल्कि उसकी पूरी बॉडी पर बन गए. बॉयफ्रेंड ने इसका वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया.
पुलिस तक पहुंचा वायरल वीडियो
वीडियो में कार की चमकती बॉडी पर जगह-जगह लिपस्टिक के निशान दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के कुछ ही समय बाद यह वीडियो तेजी से फैल गया और लाखो व्यूज मिले. लेकिन जिस वीडियो को कपल ने प्यार के इजहार और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए बनाया था, वह पुलिस की नजर में भी आ गया.
ये भी पढ़ें: 'सरकार बदलते ही देख लेंगे...' विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थानेदार से गाली-गलौज का ऑडियो वायरल; FIR
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर हुई कार्रवाई
यह वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का बताया गया. वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार की पहचान की. इसके बाद कार के मालिक आदित्य सिकरवार को थाने बुलाया. जहां कार को तेज रफ्तार में चलाने, शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की.
ये भी पढ़ें: ट्रेन में ऑटो चढ़ाने का VIDEO वायरल, आखिर कोच में कैसे पहुंचा रिक्शा? जानें पूरा मामला
हालांकि, अपनी गलती का अहसास होने के बाद आदित्य ने कार पर लगे लिपस्टिक के निशान खुद ही साफ किया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए मांफी भी मांगी.
ट्रैफिक सूबेदार अभिषेक रघुवंशी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए कार की पहचान की गई. वाहन मालिक को थाने बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5,500 रुपये का चालान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए