ट्रेन में ऑटो चढ़ाने का VIDEO वायरल, आखिर कोच में कैसे पहुंचा रिक्शा? जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन में ऑटो चढ़ाते लोग (Photo/X)

वायरल वीडियो में ऑटो को ट्रेन के पार्सल कोच में चढ़ाते दिखाया गया है. इसे मराठी विवाद से जोड़कर मुंबई छोड़ने का दावा किया गया. आइए जानते हैं क्या इस वीडियो की सच्चाई.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक ऑटो रिक्शा को ट्रेन के पार्सल कोच में चढ़ाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रही चर्चा से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मराठी नहीं आने की वजह से ऑटो ड्राइवर मुंबई छोड़कर अपने गांव लौट रहा है. हालांकि, यह दावा गलत है.

विज्ञापन

वीडियो सही, लेकिन पुराना है

सेंट्रल रेलवे ने भी इस दावे को खारिज कर दिया है. रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि वायरल वीडियो मौजूदा घटनाक्रम का नहीं, बल्कि पुराना है. वीडियो में दिखाई दे रही ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)-बनारस समर स्पेशल थी, जो अप्रैल से जून 2026 के बीच संचालित हुई थी.

ये भी पढ़ें: पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप में स्कूल, हॉस्पिटल, थाने समेत होंगी ये खास सुविधाएं, सरकार ने तैयार किया ब्लूप्रिंट

ट्रेन में कैसे पहुंचा ऑटो?

सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन के DRM ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से वाराणसी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन 01073/74 थी. यह ट्रेन 1 अप्रैल से 15 जून के बीच चलाई गई थी और फिलहाल संचालित नहीं हो रही है. रेलवे के मुताबिक ऑटो को 27 अप्रैल को पार्सल के तौर पर बुक किया गया था और उसे LTT से बनारस भेजा जाना था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola