ePaper

Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में फलस्तीनी झंडा लहराए जाने का वीडियो किया साझा

Updated at : 18 Jul 2024 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Suvendu Adhikari said, Mamata Banerjee's police has no role in the Lok Sabha elections

Suvendu Adhikari : शुभेंदु ने कहा, मैं मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक और पश्चिम बंगाल पुलिस से अनुरोध करता हूं कि वे इस मामले को तत्काल देखें और यदि घटना की पुष्टि करने वाले सबूत उपलब्ध हैं, तो भारत की धरती पर विदेशी झंडा लहराने वाले ऐसे राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक जुलूस में फलस्तीनी झंडा लहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह इस संबंध में जानकारी जुटा रही है. शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार रात ‘एक्स’ पर बहरामपुर में एक धार्मिक जुलूस के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराए जाने का वीडियो साझा किया. उन्होंने लिखा, किसी ने इस उम्मीद के साथ मुझे यह वीडियो भेजा है कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मैं इस मामले में कुछ करुंगा.

धार्मिक जुलूस में लहराया गया फलस्तीनी झंडा

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, रात मुर्शिदाबाद जिल के बहरामपुर में एक धार्मिक जुलूस में फलस्तीनी झंडा लहराया गया. लोकसभा सदस्यता की शपथ लेने के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के ‘जय फलस्तीन’ का नारा लगाने से अपराधियों के हौंसले बुलंद होते दिख रहे हैं. शुभेंदु अधिकारी की ओर से साझा किए गए वीडियो को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं कर सका है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर करेंगी बैठक, कमेटियों को मिलने वाले अनुदान में वृद्धि की कर सकती हैं घोषणा

शुभेंदु ने कहा, पुलिस मामले में जल्द करें कार्रवाई

शुभेंदु ने कहा, मैं मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक और पश्चिम बंगाल पुलिस से अनुरोध करता हूं कि वे इस मामले को तत्काल देखें और यदि घटना की पुष्टि करने वाले सबूत उपलब्ध हैं, तो भारत की धरती पर विदेशी झंडा लहराने वाले ऐसे राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए.संपर्क करने पर मुर्शिदाबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें ‘कोई शिकायत नहीं मिली है’ और ‘इस संबंध में उनके पास कोई जानकारी भी नहीं है . अधिकारी ने कहा, लेकिन हम जानकारी जुटा रहे हैं.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola