ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर करेंगी बैठक, कमेटियों को मिलने वाले अनुदान में वृद्धि की कर सकती हैं घोषणा

Updated at : 18 Jul 2024 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर करेंगी बैठक, कमेटियों को मिलने वाले अनुदान में वृद्धि की कर सकती हैं घोषणा

Mamata Banerjee : बैठक के बाद से मुख्यमंत्री ने हर साल दुर्गापूजा पूजा समिति को सरकारी अनुदान से लेकर बिजली बिल तक राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री इस बार भी ऐसी घोषणा कर सकती हैं.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े उत्सव, दुर्गापूजा में अब 100 से भी कम दिन बचे हैं. महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गापूजा (Durgapuja) को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गयी है. इसी बीच, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर आगामी सप्ताह नेताजी इंडोर स्टेडियम में बैठक करने जा रही हैं. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त बैठक में राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका, गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, राज्य पुलिस डीजी राजीव कुमार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे.

नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगी बैठक

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दुर्गा पूजा समितियों के प्रमुखों के साथ सभी धर्मों के प्रतिनिधि भी होंगे. पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के नेतृत्व में कोलकाता पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा फायर ब्रिगेड, कोलकाता नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सीईएससी, डब्ल्यूबीएसईडीसीएल जैसे सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. गौरतलब है कि इस बैठक के बाद से मुख्यमंत्री ने हर साल दुर्गापूजा पूजा समिति को सरकारी अनुदान से लेकर बिजली बिल तक राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री इस बार भी ऐसी घोषणा कर सकती हैं.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि मामले में राज्यपाल की अंतरिम आदेश की अपील पर सुनवाई करेगी अदालत

अनुदान में वृद्धि की घोषणा कर सकती हैं सीएम

इस साल महालया दो अक्तूबर को है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देवीपक्ष के आरंभ के दिन से ही कोलकाता सहित राज्य भर में पूजा मंडपों का उद्घाटन शुरू कर देती हैं. इसलिए राज्य के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी इसे ध्यान में रखकर तैयारी करनी होगी. मुख्यमंत्री पूजा समिति के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर रही हैं, ताकि पूजा के दिनों में प्रशासन निष्पक्ष और सुचारु रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा सके. अगस्त और सितंबर के पूरे महीने में, कोलकाता में पूजा समितियां अपने शारदोत्सव कार्यक्रमों के आयोजन में व्यस्त रहेंगी. इसलिए मुख्यमंत्री जुलाई माह में यह बैठक कर दिशा-निर्देश जारी करना चाहती हैं, ताकि उसी के अनुरूप पूजा की तैयारियां की जाये.

जारी होगा पूजा के लिया दिशा- निर्देश

बैठक के बारे में कोलकाता में पूजा समितियों के समन्वयक संगठन फोरम फॉर दुर्गोत्सव के पदाधिकारी शास्वत बसु ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिना पूछे हमारे लिए कई चीजों की व्यवस्था की. इसलिए पूजा समितियों के पास मांगने के लिए कुछ नहीं है. उस दिन की बैठक में हम पूजा समिति के सदस्यों के साथ शामिल होंगे और मुख्यमंत्री के निर्देशों को सुनेंगे. मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए कोलकाता के शारदोत्सव का आयोजन कैसे किया जाये, इस उद्देश्य से हम बैठक में भाग लेंगे और उनके निर्देशों का पूरा पालन करेंगे.

Madhuparna Thakur : मिलिए 25 साल की मधुपर्णा ठाकुर से, जिसने ममता बनर्जी को गिफ्ट की बागदा विधानसभा सीट

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola