Pravrajika Anandaprana Mataji: श्री शारदा मठ की अध्यक्ष प्रव्राजिका आनंदप्राण माताजी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

Pravrajika Anandaprana Mataji

Pravrajika Anandaprana Mataji: श्री शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन की अध्यक्ष प्रव्राजिका आंनदप्राण का मंगलवार को 98 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया.

विज्ञापन

Pravrajika Anandaprana Mataji: श्री शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन के एक पदाधिकारी ने बताया कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थीं और कुछ दिन पहले ही उन्हें मिशन द्वारा संचालित रामकृष्ण सेवा प्रतिष्ठान अस्पताल से छुट्टी दी गई थी. उन्होंने बताया कि माताजी का शारदा मठ मुख्यालय में ही उपचार चल रहा था और सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया

माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि श्री शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन की परम पूज्य अध्यक्ष प्रव्राजिका आनंदप्राण माताजी को समाज के प्रति उनकी उल्लेखनीय सेवा और लोगों में आध्यात्मिकता के मूल्यों को विकसित करने के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने कहा, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और नारी शक्ति को सशक्त बनाने में उनके प्रयासों को भी याद किया जाएगा. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं अनगिनत भक्तों के साथ हैं. ओम् शांति.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, यह जानकर दुख हुआ कि श्री शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन की परम पूज्य अध्यक्ष प्रव्राजिका आनंदप्राण माताजी ने आज सुबह श्री शारदा मठ, दक्षिणेश्वर में महा समाधि ली. उन्होंने कहा, महान आध्यात्मिक नेता की दिवंगत आत्मा को मेरा प्रणाम. दुनिया भर के लाखों भक्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं. वह 14 जनवरी 2023 को मठ और मिशन की अध्यक्ष बनी थीं.

Also Read: रवियोग और रोहिणी नक्षत्र में अक्षय तृतीया, श्रीहरि और माता लक्ष्मी की बरसेगी असीम कृपा

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola