रांची में अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले 3 लोग गिरफ्तार, नगद रुपये समेत कई चीजें बरामद

Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 May 2024 10:35 PM

विज्ञापन

फाइल फोटो

रांची पुलिस ने अफीम की खरीद बिक्री करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से नगद रुपये समेत कई चीजों के बरामदगी हुई है.

विज्ञापन

रांची : रांची पुलिस ने अफीम की खरीद-बिक्री करने वालों का भंडाफोड़ किया है. दरअसल, शनिवार को रांची के नामकुम थाना क्षेत्र की पुलिस को यह सूचना मिली की कुछ लोग ग्राम जामचुंआ के पास अफीम की खरीद और बिक्री कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ग्राम जामचुंआ के पास पहुंची तो देखा जरेया रोड के किनारे दो लोग खड़े होकर बातें कर रहे हैं. जैसे ही पुलिस पर उनकी नजर पड़ी वह भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों व्यक्ति को पकड़ लिया. पूछताछ में उनलोगों ने अपना नाम शनिचरवा मुंडा (उम्र- 20 वर्ष) और दीपक मुण्डा (उम्र- 20 वर्ष) बताया. इसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और गिरफ्तार किया है.

तलाशी में मिला अफीम और हजारों में कैश

जब उन लोगों की रांची पुलिस ने तलाशी ली तो शनिचरवा मुंडा के पास से 100 ग्राम अफीम और 35,000 रुपये बरामद हुआ. वहीं, दीपक मुंडा की के पास 100 ग्राम अफीम और कुल 55,000 रुपये मिला. पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि जरिया गांव का अरुण कुमार हजाम और शिवकुमार हजाम ने उनलोगों को 500 ग्राम अफीम बेचा था. जिसके लिए उन्होंने 90,000 रुपये का रकम अदा किया था.

अरुण और शिवम के घर पुलिस की छापेमारी

दोनों से पूछताछ के आलोक में पुलिस ने अरुण कुमार हजाम और शिवम कुमार हजाम के घर पर छापेमारी की. इस दौरान अरुण कुमार हजाम जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा. लेकिन, शिवम कुमार हजाम को पुलिस ने धर दबोचा.

शिवम के घर से मिला 500 ग्राम अफीम

पुलिस ने आगे कार्यवाही करते हुए करते हुए, जब शिवम कुमार के घर की तलाशी ली. तो पुलिस को उसके घर से 500 ग्राम अफीम, वजन करने वाली एक डिजिटल मशीन, और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. जिसको पुलिस ने जप्त कर लिया है. वहीं, पुलिस अरुण कुमार हजाम की खोज कर रही है.

पुलिस को मिले 180 डिमॉनेटाइज नोट

तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से कुल 90000 रुपए मिले. जिसमें 500 के 180 डिमॉनेटाइज नोट थे. इसके अलावा दो एंड्रॉयड फोन, एक मोटरसाइकिल, और 700 ग्राम अफीम को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

Also Read: बदला करांची तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्य में बरती जा रही अनियमितता

इनपुट : आशीष श्रीवास्तव

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola