जब IAS टीना डाबी ने किया ‘चाट-पकौड़ी’ का जिक्र, वीडियो में अधिकारी ने बताए लाइ‍फ के खास अनुभव

Updated:
विज्ञापन

Tina Dabi News: UPSC क्लीयर के बाद क्या होता है? IAS के रूप में करियर में किस तरह की चुनौतियां सामने आती हैं? इन सारे सवालों का जवाब टीना डाबी ने दिया.

विज्ञापन

Tina Dabi News: UPSC क्लीयर के बाद क्या होता है? IAS के रूप में करियर में किस तरह की चुनौतियां सामने आती हैं? इन सारे सवालों का जवाब टीना डाबी ने दिया. दरअसल, राजस्थान कैडर की चर्चित IAS अधिकारी टीना डाबी टीचर के रोल में दोबारा दिखी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सिविल सर्विस पास करने के बाद के अनुभव की जानकारी दी. इसके अलावा कई सारे दिलचस्प वाकये भी सुनाए.

विज्ञापन

Also Read: जब टीचर के रोल में दिखीं IAS टीना डाबी, वर्किंग प्रोफेशनल्स को भी दिए UPSC क्रैक करने के कई टिप्स
खास वीडियो से युवाओं का मार्गदर्शन

IAS अधिकारी टीना डाबी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर इंटरव्यू में सिविल सर्विस एग्जाम के बाद क्या होता है, उसकी जानकारी दी. टीना डाबी ने अपने एक्सपीरिएंस से सिविल सर्विसेज की तैयारियों में जुटे कैंडिडेट्स को गाइड किया. बताया कि उन्हें सिविल सर्विस एग्जाम क्लीयर के बाद चुनाव का काम करने का मौका मिला. उस दौरान उन्होंने स्लोगन लिखा था खूब खाईए चाट-पकौड़ी, वोट करना भी है जरूरी.उन्होंने ट्रेनिंग और उसके बाद के कई मजेदार अनुभवों को भी लोगों के साथ शेयर किया.

Also Read: बेमिसाल वुमनिया: तलाक नहीं, इस कारण सुर्खियों में टीना डाबी, Instagram पोस्ट पर फिदा क्रेजी फैंस
युवाओं को गाइडेंस देने वाली अधिकारी

इसके पहले भी कई बार टीना डाबी टीचर के रोल में दिख चुकी हैं. सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर टीना डाबी वीडियो के जरिए सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी करने की जानकारी देती रहती हैं. वो युवाओं को सवाल हल करने के बारे में बताती हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म से युवाओं को मोटिवेट करती रहती हैं. इसके अलावा सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी में जुटे युवाओं को जरूरी टिप्स भी देती रहती हैं.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola