Rajasthan Weather : इस सप्ताह राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
rajasthan-weather-alert
Rajasthan Weather : राजस्थान में भारी बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.
Rajasthan Weather : राजस्थान में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस सप्ताह मानसून सक्रिय रहने और कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो, सोमवार को बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी ओडिशा तट पर कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है. मानसून ‘ट्रफ लाइन’ जैसलमेर, कोटा से होकर गुजरती नजर आ रही है.
मौसम विभाग ने कहा कि एक और नया, कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में 19 जुलाई के आसपास बनने की संभावना है. मानसून गर्त या ट्रफ लाइन एक लम्बा, निम्न दाब का क्षेत्र है जो पाकिस्तान के ऊपर से लेकर बंगाल की खाड़ी के मुख्य भाग तक फैल चुका है. यह मानसून परिसंचरण की अर्ध-स्थायी विशेषताओं में से एक है.
मौसम केंद्र के मुताबिक, उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं 17-18 जुलाई को बारिश में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है.
Read Also : Weather Updates: जोर पकड़ रहा मानसून, 18 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. वहीं 17-19 जुलाई के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के अनेक स्थानों पर बारिश में बढ़ोतरी होने तथा 18 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










