वायु सेना के हेलीकॉप्टर की जोधपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, टल गया बड़ा हादसा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Mar 2023 7:56 PM
Rajasthan News: तकनीकी खराबी के बाद भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने हेलीकॉप्टर की जांच की, इसके बाद हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित उड़ान भरी और फिर फलोदी हवाई अड्डे पर पहुंचा.
Rajasthan News: तकनीकी खराबी के बाद भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. भारतीय वायुसेना ने कहा कि उड़ान के बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी हो गई थी, जिसके बाद उसे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बता दें, वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने राजस्थान के जोधपुर के पास पीलवा गांव में एहतियातन में लैंडिंग की थी.
जांच के बाद फिर से भरी उड़ान: वहीं, वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने हेलीकॉप्टर की जांच की, इसके बाद हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित उड़ान भरी और फिर फलोदी हवाई अड्डे पर पहुंचा.
#WATCH | An Indian Air Force Mi-17 helicopter made a precautionary landing at Peelwa village near Jodhpur, Rajasthan. Checks were carried out by officials and later it safely took off and has now reached the Phalodi air base: IAF officials pic.twitter.com/M0FOw6gIlK
— ANI (@ANI) March 12, 2023
वहीं, घटना को लेकर भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण एमआई-17 हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई थी. जिसके बाद सेना की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर कमी को ठीक किया, जिसके बाद हेलीकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी.
Also Read: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर केन्द्र सख्त, पंजाब सरकार से मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










