Sambalpur News: बामड़ा वन रेंज से सात शिकारी गिरफ्तार, दो बंदूक बरामद

Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 09 Jun 2026 12:41 AM

विज्ञापन

Sambalpur News: वन विभाग की टीम ने बामड़ा रेंज में छापेमारी कर शिकार की योजना बना रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Sambalpur News: वन विभाग ने बामड़ा वन रेंज अंतर्गत बदराम वन्यजीव प्रभाग में छापेमारी के दौरान दो देसी बंदूकों के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अवैध शिकार गतिविधियों के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने उड़सुंग अनुभाग अंतर्गत कई स्थानों पर एक समन्वित अभियान शुरू किया.

वन विभाग की टीम ने 10 से अधिक स्थानों पर की छापेमारी

रेंज अधिकारी गिरिधारी प्रधान के नेतृत्व में वन टीम ने 10 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने दो देसी हथियार जब्त किये और सात संदिग्धों को हिरासत में लिया, जो कथित तौर पर बदराम अभयारण्य के अंदर जंगली जानवरों का शिकार करने की योजना बना रहे थे. वन अधिकारियों ने बताया कि आरोपी स्थानीय रूप से निर्मित हथियारों का इस्तेमाल कर शिकार की तैयारी कर रहे थे. विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है. यह अभियान पश्चिमी ओडिशा में वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे अवैध शिकार विरोधी अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जब्त हथियारों की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए उनकी फॉरेंसिक जांच करायी जायेगी.

ब्रह्मपुर : गंजाम में तेंदुए की दो खाल बरामद, दो लोग गिरफ्तार

गंजाम जिले में तेंदुए की खाल और विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. गजपति जिले के केसब जमादार (34) और गंजाम जिले के बीरा जमादार (45) नामक आरोपियों को जरादा पुलिस थाना क्षेत्र के ऊपरी बुरुताल इलाके में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया. ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवाना विवेक एम ने बताया कि तेंदुए की खाल की कथित तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस दल ने छापेमारी की. उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो दो व्यक्ति पास के जंगल की ओर भागते हुए दिखायी दिये. पीछा करने के दौरान, उन्होंने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की. एसपी के अनुसार, आरोपियों में से एक ने तलवार दिखाकर पुलिस टीम को धमकाने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ा गया. पुलिस ने उनके कब्जे से तेंदुए की खाल, दो बम और एक तलवार बरामद की. पुलिस ने बताया कि आरोपी तेंदुए की खाल, हथियार या विस्फोटक सामग्री रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सके. पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि तेंदुए की खाल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है. इससे पहले 16 मई को इसी इलाके से तेंदुए की खाल रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था और एक खाल जब्त की गयी थी.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola