Rourkela News: आरएसपी ने 657 विद्यार्थियों में 13.13 लाख रुपये की मेधावी पुरस्कार राशि वितरित की

Updated at :14 May 2026 12:09 AM
विज्ञापन
Rourkela News: आरएसपी ने 657 विद्यार्थियों में 13.13 लाख रुपये की मेधावी पुरस्कार राशि वितरित की

Rourkela News: आरएसपी ने पार्श्वांचल इलाकों के 7वीं और 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया है.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने अपनी निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत पार्श्वांचल इलाकों से नुआगांव, बिसरा, कुआरमुंडा एवं लाठीकटा राजस्व प्रखंडों, आदर्श इस्पात ग्रामों तथा पुनर्वास कॉलोनियों/शिविरों के संबंधित उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च विद्यालय के क्रमशः कक्षा 7वीं एवं 10वीं के 657 मेधावी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेधावी पुरस्कार प्रदान किया.

शैक्षणिक सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणामों के आधार पर किया गया चयन

सीएसआर विभाग के पार्श्वांचल विकास संस्थान में आयोजित एक समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-1) बी सुनील कार्था ने कुछ विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक तौर पर डमी चेक प्रदान किये, जबकि पुरस्कार राशि ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गयी. इस अवसर पर महा प्रबंधक प्रभारी (सीएसआर) मुनमुन मित्रा, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) आरएस बाड़ा तथा आरएसपी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. विद्यार्थियों का चयन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणामों के आधार पर किया गया. इनमें कुल 66 उच्च विद्यालय के 203 विद्यार्थी तथा 150 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 454 विद्यार्थी शामिल थे. प्रत्येक विद्यालय में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 3000 रुपये, 2000 रुपये तथा 1000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी. इस योजना के अंतर्गत कुल 13.13 लाख रुपये की राशि छात्रवृत्ति के रूप में वितरित की गयी.

बच्चों से छात्रवृत्ति का सदुपयोग करने का आह्वान

अपने संबोधन में श्री कार्था ने पार्श्वांचल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आरएसपी द्वारा किये जा रहे विभिन्न सीएसआर कार्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति का सदुपयोग करने तथा पूर्ण समर्पण के साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में सुश्री मित्रा ने उपस्थित जनों का स्वागत किया तथा आरएस बाड़ा ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. समारोह का समन्वय अनुभाग अधिकारी (सीएसआर) बी एक्का द्वारा किया गया.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola