Jharsuguda News: विकसित और नये ओडिशा के निर्माण के लिए सफल और सक्षम छात्र अत्यंत आवश्यक : सुरेश पुजारी
Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 14 May 2026 12:07 AM
Jharsuguda News: उन्मेष 2026 में झारसुगुड़ा जिला के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को राजस्व मंत्री ने संबोधित किया.
Jharsuguda News: झारसुगुड़ा इंजीनियरिंग स्कूल सभागार में ‘उन्मेष 2026’ शीर्षक से एक भव्य अभिनंदन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया. इसमें ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 2026 मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया.
जिले में 78 छात्रों को मिला ए ग्रेड, 65 स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा
इस वर्ष जिले ने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. 78 छात्रों ने ‘ए’ ग्रेड प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष के 33 छात्रों की तुलना में दोगुने से अधिक है. जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.89 रहा, जबकि 120 हाइस्कूलों में से 65 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किये. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि एक विकसित और नये ओडिशा के निर्माण के लिए सफल और सक्षम छात्र अत्यंत आवश्यक हैं.
सांसद और विधायक ने प्रदान किया प्रमाण पत्र
बरगढ़ सांसद प्रदीप पुरोहित और झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने भी छात्रों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया. विधायक त्रिपाठी ने कहा कि झारसुगुड़ा ने परफॉर्मिंग ग्रेडिंग इंडेक्स में ओडिशा में शीर्ष स्थान हासिल किया है और उत्तीर्ण प्रतिशत में चौथा स्थान प्राप्त किया है. विद्यालय एवं जन शिक्षा आयुक्त डॉ एन थिरुमाला नाइक ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, छात्रों और समुदाय के बीच सामूहिक टीम वर्क को दिया. जिलाधीश कुणाल मोतीराम चव्हाण ने शिक्षा को मजबूत करने में उदयान तारा की भूमिका पर प्रकाश डाला. मेधावी छात्रों में एकाताली के म्युनिसिपल हाइस्कूल के नमन प्रधान और श्री अरबिंदो पूर्णांग शिक्षा केंद्र के सुदाम बेहेरा ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किये और राज्य के शीर्ष पांच रैंक धारकों में शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










