Rourkela News: आरएसपी ने 200 छात्रों को प्रदान की 24 लाख रुपये की छात्रवृत्ति

Published by :BIPIN KUMAR YADAV
Published at :26 Apr 2026 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: आरएसपी ने 200 छात्रों को प्रदान की 24 लाख रुपये की छात्रवृत्ति

Rourkela News: आरएसपी ने पार्श्वांचल गांवों तथा पुनर्वास कॉलोनियों के वंचित विद्यार्थियों को 24 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की है.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राउरकेला एवं उसके आसपास के पार्श्वांचल गांवों तथा पुनर्वास कॉलोनियों के वंचित वर्गों से संबंधित 200 छात्रों को कुल 24 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की. सीएसआर विभाग के पार्श्वांचल विकास संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर) मुनमुन मित्रा मुख्य अतिथि तथा राउरकेला उप जिलापाल पी बड़पंडा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और छात्रवृत्ति का वितरण किया. इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (सीएसआर) आरएस बारा, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) पी साहू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. गणमान्यों ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं डमी चेक प्रदान किये. उल्लेखनीय है कि, छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जायेगी.

छात्रों को अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में उत्कृष्ट स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया

छात्रों को संबोधित करते हुए मुमुन मित्रा ने आरएसपी द्वारा संचालित विभिन्न सीएसआर गतिविधियों, विशेष रूप से शिक्षा के प्रोत्साहन पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में उत्कृष्ट स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया. छात्रों से संवाद के दौरान उप जिलापाल ने सभी को बड़े सपने देखने और उज्ज्वल भविष्य के लिए अवसरों का अन्वेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में आरएस बारा ने अतिथियों का स्वागत किया एवं योजना का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया. पी साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि अनुभाग अधिकारी (सीएसआर) बी एक्का ने कार्यक्रम का समन्वयन किया. उल्लेखनीय है कि छात्रों का चयन एडीएम, राउरकेला के कार्यालय द्वारा किया गया है. वर्ष 2007-08 में प्रारंभ की गयी इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को प्रति वर्ष 12,000 रुपये तथा प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को प्रति वर्ष 10,800 रुपये प्रदान किये जाते हैं.

आरएसपी के 64% कर्मचारियों ने सीबीसी पाठ्यक्रम पूर्ण किये

राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) तथा इस्पात मंत्रालय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कर्मयोगी व्यापक स्तरीय जन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है. आरएसपी ने 53 मास्टर ट्रेनर एवं एक लीड ट्रेनर विकसित किये, जिन्होंने 2,085 से अधिक कर्मचारियों को एक-दिवसीय प्रशिक्षण सत्र प्रदान किये. संयंत्र ने एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण (आइजीओटी) पोर्टल पर शत प्रतिशत ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित की, जिसमें 64 प्रतिशत कर्मचारियों ने सीबीसी के छह अनिवार्य पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किये. उल्लेखनीय है कि आइजीओटी(एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण) भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया एक समग्र डिजिटल शिक्षण मंच है, जो सिविल सेवकों एवं अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को कौशल-आधारित ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान कर शासन एवं जनसेवा में उनकी दक्षता बढ़ाता है. आरएसपी के प्रयास कार्यबल उत्कृष्टता के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जो पूर्व के मानव संसाधन पहलों जैसे प्रशिक्षु (अप्रेंटिस) प्रशिक्षण एवं ठेका श्रमिकों के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों पर आधारित हैं. आरएसपी का नेतृत्व लगातार कर्मचारियों के विकास को प्राथमिकता दे रहा है, जिससे संयंत्र आधुनिक इस्पात उद्योग में अग्रणी के रूप में स्थापित हो रहा है.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola