Jharsuguda News: समयसीमा में काम पूरा न करनेवाले ठेकेदारों का कार्यादेश करें रद्द : सुरेश पुजारी

Published at :25 Apr 2026 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
Jharsuguda News: समयसीमा में काम पूरा न करनेवाले ठेकेदारों का कार्यादेश करें रद्द : सुरेश पुजारी

Jharsuguda News: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने लखनपुर ब्लॉक में विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर ठेकेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी.

विज्ञापन

Jharsuguda News: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने लोक सेवा भवन में लखनपुर ब्लॉक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक गुरुवार को की. इस दौरान मंत्री ने सख्त निर्देश दिया कि लापरवाही के कारण काम पूरा न करने वाली कंपनियों या ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके कार्यादेश जल्द से जल्द रद्द किये जायें. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के भीतर काम पूरा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है.

सड़क निर्माण कार्यों को 15 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया

इसके साथ ही मंत्री ने सीएसआर परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा. 217 सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सभी परियोजना कार्यों को 15 मई तक पूरा करने का आदेश दिया. एमसीएल से जल्द फंड जारी करने को भी कहा गया. मंत्री ने 15 जून से पहले 84 जल भंडार परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया. इसी तरह 118 स्नान घाटों का काम 15 जून तक पूरा करने को कहा गया है.

33 में से 17 सार्वजनिक उपयोगिता केंद्रों का निर्माण पूरा

बैठक में बताया गया कि 33 सार्वजनिक उपयोगिता केंद्रों (पीयूसी) में से 17 का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 14 पर काम चल रहा है. दो लंबित पीयूसी का काम तुरंत शुरू करने का निर्णय लिया गया. भिखमपाली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र (एआरसी) और जिले में विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट का कार्य भी जल्द पूरा किया जायेगा. राज्य में जारी भीषण गर्मी को देखते हुए मंत्री ने पेयजल परियोजना की गुणवत्ता का निरीक्षण करने और लखनपुर ब्लॉक के सभी गांवों तक पेयजल पहुंचाने का निर्देश दिया. इस बैठक में मंत्री के निजी सचिव प्रदीप कुमार साहू, लखनपुर के बीडीओ, सहायक कार्यकारी अभियंता, झारसुगुड़ा जिलापाल, अतिरिक्त जिलापाल, मुख्य विकास अधिकारी, जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी, एमसीएल बुर्ला के निदेशक और अन्य अधिकारी, पंचायत समिति के अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola