Rourkela News: 62.6 करोड़ की लागत से पानपोष में बनेगा 570 मीटर लंबा व 10 मीटर चौड़ा पुल

Published at :25 Apr 2026 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: 62.6 करोड़ की लागत से पानपोष में बनेगा 570 मीटर लंबा व 10 मीटर चौड़ा पुल

Rourkela News: पानपोष से वेदव्यास शैव पीठ को जोड़ने के लिए बनने वाले पुल की डिजाइन को मंजूरी दे दी गयी है. जल्द ही इसका टेंडर होगा.

विज्ञापन

Rourkela News: पानपोष हनुमान घाट से वेदव्यास शैव पीठ को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित पैदल पुल के डिजाइन को मंजूरी मिल गयी है. जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी. ब्राह्मणी नदी पर बनने वाले 570 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 62.5 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. 10 मीटर चौड़ा यह पुल केवल पैदल यात्रियों के लिए होगा. इसके दोनों ओर चार मीटर चौड़ा साइकिल पथ और 2.5 मीटर चौड़ा पैदल पथ बनाया जायेगा. उम्मीद है कि इसका निर्माण 18 महीने के भीतर पूरा हो जायेगा. पुल बनने से वेदव्यास मंदिर की दूरी औसतन 5 किलोमीटर कम हो जायेगी.

पहले यहां झूलता पुल बनाने की थी योजना

जानकारी के अनुसार, पहले यहां झूलते पुल के निर्माण की योजना थी, लेकिन तकनीकी कारणों से प्रस्ताव रद्द कर दिया गया. अब सीमेंट के खंभों पर पक्का पुल बनाया जायेगा. इसके निर्माण की जिम्मेदारी ओडिशा ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (ओबीसीसी) को दी गयी है. विदित हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत थे. उन्होंने मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों से नियमित चर्चा की थी. रघुनाथपाली विधायक दुर्गा चरण तांती ने भी इस मुद्दे को उठाया. पिछले साल 24 मार्च को पूर्व मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने राउरकेला दौरे के दौरान पुल निर्माण की घोषणा की थी.

2014 में जुएल ओराम ने सस्पेंशन पुल निर्माण के लिए 10 करोड़ किये थे स्वीकृत

2014 में सुंदरगढ़ के सांसद और केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री जुएल ओराम ने उक्त स्थान पर सस्पेंशन पुल के निर्माण के लिए करीब 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किये थे. लेकिन पानपोष इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (आइटीडीए) ने इसकी अनुमानित लागत करीब 13 करोड़ बतायी थी. जनजातीय कल्याण मंत्रालय ने विशेष केंद्रीय सहायता से राशि देने का प्रस्ताव रखा था. लेकिन तकनीकी कारणों से राज्य सरकार ने केंद्रीय सहायता राशि को अन्य जगह स्थानांतरित कर दिया. कई वर्षों तक योजना निष्क्रिय रहने के बाद 2018 में इसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया. 2023 में लोक निर्माण विभाग की ओर से बजट में व्यवस्था के लिए सर्वे किया गया था, लेकिन यह केवल कागजों पर ही रह गया. अब डिजाइन पास होने के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि पुल जल्द बनेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola