Bhubaneswar News : भद्रक में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी बुधिया घायल

Published by : SUNIL KUMAR JSR Updated At : 16 Dec 2025 11:06 PM

विज्ञापन

बुधिया के खिलाफ लूट और फायरिंग की घटनाओं सहित 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं

विज्ञापन

Bhubaneswar News : भद्रक जिले में मंगलवार की सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी कमलकांत दास उर्फ बुधिया गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना की जानकारी टाउन थाना निरीक्षक प्रभांशु मिश्र ने दी. थाना निरीक्षक मिश्र के अनुसार, बुधिया के खिलाफ लूट और फायरिंग की घटनाओं सहित 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस को उसके चाराम्पा मालगोदाम इलाके में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी. जब पुलिस टीम ने उसे घेरने का प्रयास किया, तो बुधिया ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी. इस दौरान उसका एक सहयोगी बाइक से मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से हथियारों सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है. घायल बुधिया को पहले जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में बेहतर इलाज के लिए कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL KUMAR JSR

लेखक के बारे में

By SUNIL KUMAR JSR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola