झारसुगुड़ा में सेना भर्ती रैली 13 से 17 अक्तूबर तक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में जानकारी देती अधिकारी

झारसुगुड़ा के मलिमुंडा स्टेडियम में 13 से 17 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली आयोजित होगी. इसमें 10 जिलों के 3000 से अधिक अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण के लिए शामिल होंगे.

विज्ञापन

झारसुगुड़ा. भारतीय सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए झारसुगुड़ा में आगामी 13 से 17 अक्तूबर तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जायेगी. सेना भर्ती कार्यालय, संबलपुर और झारसुगुड़ा जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से मलिमुंडा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली इस भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी सिलसिले में जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला परिषद के सीडीओ-कम-इओ विश्वरंजन नायक, जिला खेल अधिकारी अमृत आचार्य, एसडीआइपीआरओ कृष्णाकेशी बलियारसिंह समेत पीडब्ल्यूडी, वाटको, आरटीओ और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन

रैली में वो अभ्यार्थी शामिल होंगे जो परीक्षा में उत्तीर्ण हुए

सेना भर्ती कार्यालय, संबलपुर की ओर से भर्ती प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की आवश्यकताओं और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया. बताया गया कि रैली में केवल वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने पूर्व में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण की है. इन्हीं अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जायेगा. संबलपुर, बरगढ़, अनुगूल, देवगढ़, ढेंकानाल, क्योंझर, सुबर्णपुर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा समेत 10 जिलों से शॉर्टलिस्ट किये गये 3000 से अधिक योग्य अभ्यर्थियों के इसमें शामिल होने की संभावना है.

रैली के लिए की गयी है व्यापक व्यवस्था

रैली को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. स्टेडियम परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम, पर्याप्त पुलिस बल, अग्निशमन सेवा, एंबुलेंस और विशेष मेडिकल टीम तैनात करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्वच्छता, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल, ठहरने, भोजन तथा परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिये गये हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola