Rourkela news: रघुनाथपाली में आपराधिक वारदात की योजना बनाते आधा दर्जन युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

Rourkela news: रघुनाथपाली पुलिस ने आपराधिक वारदात की योजना बनाते आधा दर्जन युवकों को गिरफतार किया है.
Rourkela news: रघुनाथपाली इलाके में आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से एकत्र हुए आधा दर्जन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया गया कि 16/17 नवंबर की रात एसआइ ऋषिकेश प्रधान टीम के साथ रघुनाथपाली थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि बालूघाट चौक के पास चोरुआ टोला मैदान में 3:45 बजे छह युवक संदिग्ध रूप से इकट्ठे हुए हैं. पुलिस को देखकर सभी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन थोड़ी दूर पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया. उनकी पहचान असगर अली खान, कान्हा छत्रिया, धनु बहादुर, सत्य बारिक, बीरेंद्र गुरुंग उर्फ साहिल और उमाकांत बेउरा उर्फ गेंडा के रूप में हुई.
तलवार, चाकू, लोहे की छड़ बरामद
पुलिस के अनुसार सभी आरोपी सुनसान जगह यानी बालूघाट चौक, राउरकेला के पास चोरुआटोला मैदान में राहगीरों, आस-पास के घरों, दुकानों, पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की तैयारी के लिए तलवार, चाकू, लोहे की छड़ जैसे घातक हथियारों से लैस होकर इकट्ठा हुए थे. पुलिस की तत्काल कार्रवाई से जघन्य अपराध को रोका जा सका और सभी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. सभी के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. पुलिस को कुछ आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज मिले हैं.
ब्राह्मणी तरंग : डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त
ब्राह्मणी तरंग थाना की टीम ने 16/17 नवंबर की मध्य रात्रि में छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे पांच युवकों को पकड़ा है. आरोपियों की पहचान ब्राह्मणी तरंग थाना क्षेत्र के मुकेश उर्फ दीपक किसान (35 वर्ष), कलुंगा बस्ती निवासी पद्रु उर्फ रमेश किशन (20 वर्ष), जियाबहाल का कृष्णा नाग (21 वर्ष), आइडीसी एचपी गैस सर्विस सेंटर के पास स्टैंडर्ड केमिकल के अंदर रहने वाले पेड़ा उर्फ बलभद्र दास (21 वर्ष) और आइडीसी फील्ड निवासी डीविड डांगा (20 वर्ष) बतायी गयी है. थाना के उपनिरीक्षक पी बेहेरा और उनकी टीम ने थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी को पकड़ा. उनके पास से दो भुजाली, एक रामपुरी चाकू, बीयर की छह खाली बोतलें, दो टॉर्च लाइट, दो पैकेट बीड़ी, सी-स्पैनर, पाना, स्पैनर, ड्रिल बिट और अन्य औजार बरामद हुए हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




