Rourkela News : उद्योगपति काशी प्रसाद झुनझुनवाला का निधन

Published by : SUNIL KUMAR JSR Updated At : 26 Mar 2025 12:16 AM

विज्ञापन

काशी झुनझुनवाला ओडिशा इंडस्ट्रीज लि (ओरिंड) के संस्थापक थे. उन्हें रिफैक्ट्रीज मैन के रूप में भी जाना जाता था

विज्ञापन

Rourkela News : शहर के मशहूर उद्योगपति काशी झुनझुनवाला का मंगलवार को इलाज के दौरान इस्पात जनरल अस्पताल में निधन हो गया. वे ओडिशा इंडस्ट्रीज लि (ओरिंड) के संस्थापक थे. उन्हें रिफेक्ट्रीज मैन के रूप में भी जाना जाता था. राउरकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक सदस्यों में झुनझुनवाला शामिल थे. उनके निधन पर शोक जताते हुए यूनिटेक समूह के चेयरमैन ने कहा कि ओरिंड का लोगो उस समय अमेरिका में तैयार हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपने समय से कितने आगे चल रहे थे. वे राजस्थान परिषद, चेंबर सहित कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे. अंतिम समय तक वे सक्रिय जीवन जीते रहे. आरएसपी अधिकारी संघ के पूर्व महासचिव विमल बिशी ने कहा कि उनके निधन से ओडिशा के उद्योग जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. राउरकेला फेब्रिकेशन प्रा.लि. के प्रबंध निदेशक उदय पटेल ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL KUMAR JSR

लेखक के बारे में

By SUNIL KUMAR JSR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola