ePaper

Bhubaneswar News: जनआस्था, त्याग और परिश्रम की शक्ति से ओडिशा में सत्ता में आयी है भाजपा : धर्मेंद्र प्रधान

Updated at : 22 Aug 2025 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bhubaneswar News: जनआस्था, त्याग और परिश्रम की शक्ति से ओडिशा में सत्ता में आयी है भाजपा : धर्मेंद्र प्रधान

Bhubaneswar News: ओडिशा 2024 चुनाव से संबंधित पुस्तक ‘वॉइसेज एंड वोट्स’ का विमोचन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में किया.

विज्ञापन

Bhubaneswar News: जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के त्याग व परिश्रम का परिणाम है कि भाजपा ओडिशा में अकेले के दम पर सत्ता में आयी है. यह कोई एक्सिडेंटल नहीं है. यह बातें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में प्रसिद्ध लेखक व प्रोफेसर डॉ नेताजी अभिनंदन और प्रीति बुबना द्वारा रचित अंग्रेजी पुस्तक ‘वॉइसेज एंड वोट्स : ओडिशा इलेक्टोरल रिनेसांस ऑफ 2024’ के विमोचन अवसर पर कही. ओडिशा की समसामयिक राजनीति पर आधारित इस विश्लेषणात्मक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर श्री प्रधान ने इसके लेखक और प्रकाशक को शुभकामनाएं और बधाई दी.

ओडिशा की राजनीति को समझने में इस तरह की पुस्तकें सहायक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि इतिहास और वर्तमान को जब पुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, तो भविष्य की दिशा तय करना आसान हो जाता है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कुछ दिन पहले ही उन्हें ‘निर्वाचन 2024 : ओडिशा राजनीति की कड़वी सच्चाई’ नामक पुस्तक के विमोचन का सौभाग्य मिला था. ओडिशा की राजनीति को जानने-समझने के लिए इस प्रकार की विश्लेषणात्मक पुस्तकें स्वागत योग्य हैं. उन्होंने इसे ओड़िया भाषा में भी प्रकाशित करने की इच्छा जतायी. केंद्रीय मंत्री ने ओडिशा और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की राजनीतिक यात्रा पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ओडिशा में भाजपा का राजनीतिक उदय, कम संख्या से बहुत अधिक संख्या तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी, वर्ष 2017 के पंचायत चुनावों में भाजपा की सफलता, विपक्षी दल की भूमिका निभाना और हालिया चुनावों में भाजपा द्वारा एकल सरकार का गठन ये सभी महत्वपूर्ण चरण रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ या भारतीय जनता पार्टी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक विचार है. भाजपा कोई संयोगवश (एक्सिडेंटल) बनी पार्टी नहीं है, बल्कि यह हजारों कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण की शक्ति से दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है.

ओड़िया अस्मिता भविष्य को सुरक्षित करने की अवधारणा

श्री प्रधान ने कहा कि ओड़िया अस्मिता कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक, आर्थिक आकांक्षा, और सभ्यता को प्रतिबिंबित करने तथा भविष्य को सुरक्षित रखने की अवधारणा है. गणतंत्र में सभी के अपने-अपने दृष्टिकोण और विचारधारा होते हैं, जिसे नकारा नहीं जा सकता. लेकिन भाजपा का सत्ता में आना कोई संयोग नहीं, बल्कि यह लगातार प्रयासों और संघर्षों का परिणाम है, जिससे ओडिशावासियों का विश्वास हासिल कर पार्टी राज्य में सरकार बना पायी है. जब हम न्यू एज इकोनॉमी और वैश्विक परिप्रेक्ष्य की बात करते हैं, तब सेमिकंडक्टर का विषय एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनकर उभरा है. यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओडिशा में दो सेमिकंडक्टर उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है. साथ ही, राज्य में छह लेन वाला नियंत्रित ग्रीनफील्ड कैपिटल रीजन रिंग रोड परियोजना के निर्माण को भी स्वीकृति दी गयी है. इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में लेखक के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार सौम्यरंजन पटनायक, राजाराम शतपथी, प्रख्यात लेखक प्रो विश्वरंजन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola