Jharsuguda News: सड़क निर्माण से ग्राणीम क्षेत्रों में बढ़ेगा कारोबार, आत्मनिर्भर बनेंगे लोग : त्रिपाठी
Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 14 Feb 2026 11:13 PM
Jharsuguda News: झारसुगुड़ा विधायक ने 36.54 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया है.
Jharsuguda News: झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के कोलबीरा, किरमिरा और लैयकेरा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 36.54 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शनिवार को किया. विधायक त्रिपाठी ने कहा कि इन सड़कों के बनने से इलाके के लोगों को गांव से ब्लॉक और ब्लॉक से जिले तक आने-जाने में आसानी होगी. जिससे गांव में रहने वाले आम लोगों का कारोबार बेहतर होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे.
हुडकुडीही से बांकी गांव तक कंक्रीट सड़क बनाने के लिए 1.75 करोड़ मिले
इनमें लैयकेरा प्रखंड के आरडी रोड से रामाछिपीडीही तक, जम्माल पंचायत के तपगुंजा से आमापाड़ा होते हुए संबलपुर सीमा तक, खजूरखामन से संबलपुर सीमा तक, खूंटामाल पंचायत के सुडुंग होते हुए संबलपुर सीमा तक सड़क निर्माण शामिल हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़कों के विकास के लिए 1.11 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गयी है. बभंडिपडी पंचायत में हुडकुडीही से बांकी गांव तक कंक्रीट सड़क बनाने के लिए 1.75 करोड़ रुपये दिये गये हैं. इसी तरह कोलाबीरा ब्लॉक की परमानपुर पंचायत में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत नेशनल हाइवे-49 से पटनापाली सड़क और परमानपुर से चंद्रडीही सड़क को बेहतर बनाने के लिए 2.98 करोड़ रुपये, कोलाबीरा पंचायत में तराइकेला से पट्टापाड़ा सड़क को बेहतर बनाने के लिए 2.11 करोड़ रुपये और सोडामाल पंचायत में गुचापाली से देहुरीपाड़ा से भूहा मंगरपाली तक सड़क को बेहतर बनाने के लिए 5.48 करोड़ रुपये निर्धारित हैं.
आरडी रोड से ठाकुरपाड़ा तक सड़क बनेगी बेहतर
इसी तरह किरमिरा ब्लॉक के बांधपाली पंचायत में आरडी रोड से ठाकुरपाड़ा तक सड़क को बेहतर बनाने के लिए 2.77 करोड़ रुपये और आरडी रोड से ढेंगुरजोर तक सड़क को बेहतर बनाने के लिए 4.86 करोड़ रुपये दिये गये हैं. वहीं शियालरामा को सारसमल गांव से जोड़ने वाले पुल के निर्माण के लिए 2.58 करोड़ रुपये का शिलान्यास किया गया है. कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अधिकारी सत्यवान पटेल, एसडीओ आशीष लेंका, कोलाबीरा मंडल अध्यक्ष राजेश दास, लैयकेरा मंडल अध्यक्ष द्वितीय ओराम और कुलमणि किसान, किरमिरा मंडल अध्यक्ष उद्धव सिंह नायक समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










