ePaper

Rourkela News: हाइवा ने कार में पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे जीएसटी अधिकारी

Updated at : 14 Feb 2026 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: हाइवा ने कार में पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे जीएसटी अधिकारी

Rourkela News: राजगांगपुर में छापेमारी के लिए जा रहे राउरकेला जीएसटी विभाग के अधिकारियों की कार में हाइवा ने टक्कर मार दी.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला से जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी शनिवार को राजगांगपुर थाना से दो पुलिसकर्मियों को लेकर बाइपास रोड स्थित एक व्यवसायी के घर जांच के लिए निकले थे. रानीबंध ओवरब्रिज के नीचे पीछे से आ रहे आयरन ओर लदे हाइवा ने कार के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी.

जांच में बिना कागजात आयरन ओर परिवहन किये जाने का हुआ खुलासा

हादसे में किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन अधिकारियों ने हाइवा को रोककर जांच की, तो खुलासा हुआ कि बिना कागजात आयरन ओर परिवहन किया जा रहा था. जांच के दौरान ड्राइवर ने वाहन के कागज दिखाये, लेकिन परिवहन किये जा रहे आयरन ओर से संबंधित कागजात नहीं दिखा सका. जिससे इस तरह गैर कानूनी तरीके से माल ले जाने का खुलासा हुआ. जीएसटी अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की सूचना फिलहाल साझा नहीं की जा रही है. हाइवा को जब्त कर लमलोई स्थित कांटे में वजन कराकर आगे की जांच की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि बरपाली स्थित टीआर इस्पात कंपनी का क्रशर पादा जामपाली में है. खदान से बड़े पत्थर क्रशर में लाकर छोटे किये जाते हैं, फिर बिना कागजात के 8-10 किमी दूर कारखाने में भेजे जाते हैं. आज पादा से बरपाली जा रहे हाइवा की दुर्घटना के बाद जांच के लिए जाने के बाद इसका खुलासा हुआ.

कांटा व्यापारी के यहां छापेमारी करने जा रही थी टीम

पिछले दिनों रानीबंध के कांटा व्यापारी चलती सिंह के घर-गोदाम पर जीएसटी का छापा पड़ा था. लेकिन उस समय चलती सिंह अनुपस्थित थे, जिस कारण कुछ कमरे को सील कर दिया गया था. आज इन्हीं की जांच करने के लिए जीएसटी की जीम जा रही थी. तभी यह हादसा हुआ.

सुंदरगढ़ : बाइक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

सुंदरगढ़ सदर थाना क्षेत्र के पातकीजोर में शुक्रवार दोपहर एक बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान किंजिरकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोराबाहाल गांव के अजय डुंगडुंग के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल हरिहर डुंगडुंग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, अजय और हरिशंकर किसी काम से सुंदरगढ़ आये थे. दोपहर में जब वे बाइक से घर लौट रहे थे, तो पातकीजोर के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक से गिर गये. दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे. उन्हें किंजिरकेला हेल्थ सेंटर ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरिशंकर की हालत स्थिर है. इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola