मेफेयर विलेज के स्वीमिंग पूल में डूबकर चार साल की मासूम की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 11:23 PM

विज्ञापन

सेक्टर-9 निवासी सोनी सिंह की बेटी की शनिवार को मेफेयर विलेज के स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गयी. परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए छेंड थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

राउरकेला. बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर स्थित मेफेयर विलेज के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक चार साल की मासूम की मौत हो गयी. बच्ची की पहचान स्नेहा सिंह के रूप में हुई है, जो सेक्टर-9 निवासी सोनी सिंह की बेटी है. स्नेहा मेफेयर विलेज के स्वीमिंग पूल में तैराकी का प्रशिक्षण लेती थी. शनिवार को भी वह स्वीमिंग करने मां के साथ आयी थी. क्लास पूरा होने के बाद सभी बच्चे निकल गये, लेकिन स्नेहा नहीं आयी. मां ने उसके बारे में पूछताछ शुरू की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने स्वीमिंग पूल में जाकर खोजबीन की. उसने स्नेहा को स्वीमिंग पूल में डूबी देखा. तत्काल उसे बाहर निकालकर इस्पात जनरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद देखी जा रही नाराजगी, पुलिस जांच में जुटी

घटना को लेकर जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है. स्नेहा के परिजनों ने छेंड थाना में शिकायत दर्ज करायी है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है. परिजनों के अनुसार लापरवाही के कारण स्नेहा की जान गयी है. परिजनों के अनुसार उन्होंने बच्ची को तैराकी सिखाने के लिए स्वीमिंग पूल संचालक के पास दाखिला कराया था. इधर, घटना के बाद मेफेयर विलेज में स्वीमिंग सीखने वाले अन्य बच्चों व उनके अभिभावकों में भय का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola