Sambalpur News: मिट्टी की दीवार ढहने से छह वर्षीय बच्ची की मौत
Author Bipin kumar yadav
Updated:
विज्ञापन

Sambalpur News: बामड़ा ब्लॉक के जरबगा गांव में दीवार ढहने से वहां खेल रही एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Sambalpur News: संबलपुर जिला के बामड़ा ब्लॉक में महुलपाली थाना अंतर्गत जरबगा गांव में मिट्टी की दीवार ढह जाने से एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. शनिवार सुबह हुई इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. शनिवार सुबह मंजिल पटेल के घर के पास उनका पांच वर्षीय पुत्र और पड़ोसी प्रभाकर बाग की छह वर्षीय पुत्री रोली बाग खेल रहे थे. उसी समय मंजिल पटेल के घर की पुरानी मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी.
मकान मालिक का पांच वर्षीय बेटा बाल-बाल बचा
इस दुर्घटना में मयंक बाल-बाल बच गया, जबकि रोली के ऊपर पूरी दीवार आ गिरी. हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्ची को मलबे से बाहर निकाला. गंभीर हालत में उसे कुचिंडा उप जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम रोली की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कुछ ही देर पहले हंसते-खेलते नजर आने वाली बच्ची के यूं अचानक दुनिया छोड़ जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों में भी गहरा शोक देखा जा रहा है. घटना की सूचना पर महुलपाली पुलिस मौके पर पहुंची और अपमृत्यु मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस दीवार गिरने के कारणों और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है. यह दुखद हादसा एक बार फिर जर्जर और असुरक्षित मिट्टी के मकानों तथा दीवारों की स्थिति पर सवाल खड़े करता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के खेलने वाले स्थानों के आसपास ऐसी खतरनाक दीवारों की समय रहते मरम्मत या हटाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके.बंडामुंडा : ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत
बंडामुंडा जीआरपी थाना अंतर्गत कोयला गेट के समीप शुक्रवार शाम एक व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. मृतक की पहचान कोयला गेट निवासी माइकल बड़ाइक के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे माइकल शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गया था. इसी दौरान वह खंभा संख्या 410/4बी के पास किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसा में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बंडामुंडा जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को राउरकेला सरकारी अस्पताल भेज दिया. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










