देवघर : अंतरराज्यीय बस अड्डा हैंडओवर लेने को नगर निगम तैयार, बनी कमेटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2024 5:06 AM
बस अड्डे को हैंडओवर लेने के लिए नगर आयुक्त ने छह सदस्यीय कमेटी बनायी है, जिसमें कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह अध्यक्ष, सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र किस्कू सचिव, जबकि सहायक अभियंता पारस कुमार, सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा, कनीय अभियंता मुकुल कुमार व सुमन वर्मा को सदस्य बनाया गया है.
देवघर के बाघमारा में 41.84 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त जी प्लस वन अंतरराज्यीय बस अड्डा बन कर तैयार हो गया है. जुडको ने नगर निगम को हैंड ओवर करने का प्रस्ताव दिया है. बस अड्डा को अपने हाथों में लेने के लिए नगर निगम तैयार है. इसके लिए नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने एक कमेटी बनायी है. कमेटी के सदस्य डीपीआर के अनुसार सभी पहलुओं को जांचने के बाद हैंडओवर लेने पर रिपोर्ट देंगे. रिपोर्ट मिलने और सहमति के बाद निगम इसे अपने हाथों में लेगा. इसके बाद देवघर के इस महत्वाकांक्षी अंतरराज्यीय बस अड्डे से बसों का परिचालन शुरू हो जायेगा. अंतरराज्यीय बस अड्डे में टेंपो पड़ाव, एसी रूम, दुकान व शॉपिंग मॉल की व्यवस्था के साथ ही ड्रेनेज और जल संचयन की भी सुविधाएं हैं. पर्यावरण सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है.
कमेटी में शामिल लोग
बस अड्डे को हैंडओवर लेने के लिए नगर आयुक्त ने छह सदस्यीय कमेटी बनायी है, जिसमें कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह अध्यक्ष, सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र किस्कू सचिव, जबकि सहायक अभियंता पारस कुमार, सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा, कनीय अभियंता मुकुल कुमार व सुमन वर्मा को सदस्य बनाया गया है.
क्या कहते हैं नगर आयुक्त
जुडको की ओर से नगर निगम को सौंपने के लिए प्रस्ताव आया है. इसके लेने के लिए छह सदस्यों की एक कमेटी बनायी गयी है. यह कमेटी डीपीआर से मिलान करेगी. फिर, बस अड्डे को लेने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
योगेंद्र प्रसाद, नगर आयुक्त
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है
- अंतरराज्यीय बस अड्डाएक साथ रुकेंगी 109 बसें
- एक साथ 18 बसें अंदर-बाहर कर सकेगी आवागमनयात्रियों को बस अड्डे के अंदर टेंपो लेने की मिलेंगी सुविधाएं
- 30 से अधिक टेंपो के ठहराव की सुविधा70 दुकानाें की व्यवस्था
- दो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व एक कैफे एरियायात्रियों के ठहराव के लिए दो एसी वेटिंग रूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










