Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र में एमवीए का सूपड़ा साफ, महायुति को प्रचंड़ बहुमत, पढ़ें अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Maharashtra assembly election 2024 results

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. जबकि एमवीए को हरारी हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर क्या बोले अबू आजमी

मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत के बाद सपा नेता अबू आजमी ने कहा, मैं बहुत खुश हूं और जीत 35,000 वोटों के अंतर से होती, लेकिन वोट काटने के लिए बहुत सारी अफवाहें और बातें फैलाई गईं कि इलाके में बहुत ज्यादा ड्रग्स और अपराध है. लोगों ने एनसीपी नेता नवाब मलिक को नकार दिया. मैं जनता को मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देता हूं.

महाराष्ट्र में महायुति को कुल 228 सीटें, एमवीए को केवल 53 से करना पड़ा संतोष

महाराष्ट्र में महायुति 228 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि एमवीए को केवल 53 सीटों से संतोष करना पड़ा.

बीजेपी 130 सीट, शिवसेना शिंदे गुट 55 सीट पर आगे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है. अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार बीजेपी 130, शिंदे गुट 55 और अजित पवार गुट 41 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट 21, कांग्रेस 17, एनसीपी शरद पवार गुट 10 और अन्य 13 सीटों पर आगे है.

Maharashtra chunav result 2024 : बीजेपी के पराग शाह ने जीती मुंबई की घाटकोपर पूर्व सीट

बीजेपी के पराग शाह ने एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की अपनी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 34,999 मतों से हराकर घाटकोपर पूर्वी विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखा. महाराष्ट्र चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार शाह को 85,388 वोट मिले, जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) की राखी जाधव को 50,389 वोट मिले. शाह की यह लगातार दूसरी जीत है.

Maharashtra chunav result 2024 : अणुशक्तिनगर से सना मलिक जीतीं

अणुशक्ति नगर सीट से अजित पवार की एनसीपी से चुनाव लड़ रही सना मलिक ने शरद पवार गुट की एनसीपी के उम्मीदवार और अभिनेत्री स्वरा भाष्कर के पति फहाद अहमद को हरा दिया है. मलिक ने 3378 वोटों से अपने विरोधी को हराया. कुल 19 राउंड की मतगणना चली. करीब 16 राउंड तक सना मलिक कांटे के मुकाबले में पीछे रहीं.

Maharashtra chunav result 2024 : लातूर सिटी से कांग्रेस के अमित विलासराव देशमुख आगे

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, लातूर सिटी निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के अमित विलासराव देशमुख बीजेपी की अर्चना पाटिल चाकुरकर से 10,265 मतों से आगे चल रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola