VIDEO: नाशिक में अनोखा प्रदर्शन, नगर पंचायत अधिकारी की टेबल पर छोड़े आवारा कुत्ते

Updated:
विज्ञापन

बोरियों में कुत्ते भरकर अधिकारी के दफ्तर पहुंचे प्रदर्शनकारी (Photo/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराष्ट्र के नाशिक में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन हुआ. युवा सेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने बोरियों में भरकर लाए गए आवारा कुत्तों को सीधे नगर पंचायत के मुख्याधिकारी की टेबल पर छोड़ दिया. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नाशिक में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर ऐसा प्रदर्शन हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निफाड नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे युवा सेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने बोरियों में भरकर लाए गए आवारा कुत्तों को सीधे मुख्याधिकारी की टेबल पर छोड़ दिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद आवारा कुत्तों की समस्या पर कार्रवाई नहीं हुई.

विज्ञापन

बोरियां खोलीं तो बाहर निकले कुत्ते

यह घटना निफाड नगर पंचायत के मुख्याधिकारी धीरज भामरे के कार्यालय की है. PTI के मुताबिक, युवा सेना (UBT) के जिला प्रमुख विक्रम रंधवे समेत कार्यकर्ता दो बोरियां लेकर कार्यालय पहुंचे. बोरियां खोलते ही उनमें से आवारा कुत्ते बाहर निकल आए और उन्हें अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिया गया. इस दौरान कार्यालय में हंगामा भी हुआ.

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि निफाड शहर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है. उनका कहना है कि कई लोगों को कुत्तों ने काटा है और बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है. गणेशोत्सव के दौरान भीड़ बढ़ने के कारण उन्होंने इस समस्या को और गंभीर बताया.

ये भी पढे़ं: आदिवासी स्कूलों की बदहाली पर CJP का अभियान, 17 सितंबर से गढ़चिरौली में शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’

'दो दिन में समस्या हल करें', अधिकारी ने क्या कहा?

युवा सेना (UBT) के जिला प्रमुख विक्रम रंधवे ने मुख्याधिकारी से कहा कि अगर दो दिन में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो और लोगों, महिलाओं के साथ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. वहीं, मुख्याधिकारी धीरज भामरे ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए टेंडर दो बार निकाला जा चुका है. यानी नगर पंचायत की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola