आदिवासी स्कूलों की बदहाली पर CJP का अभियान, 17 सितंबर से गढ़चिरौली में शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (फोटो एएनआई)
कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) ने आदिवासी इलाकों के स्कूलों की खराब स्थिति को सुधारने के लिए 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' अभियान की घोषणा की है. यह अभियान 17 सितंबर से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से शुरू होगा, जिसका उद्देश्य स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा तक पहुंच की समस्याओं को उजागर करना है.
कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आदिवासी इलाकों के स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है. यह अभियान 17 सितंबर से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से शुरू होगा. अभियान के तहत आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा तक पहुंच से जुड़ी समस्याओं को सामने लाया जाएगा.
स्कूलों में जाकर सुविधाओं की जांच करेंगे
दिपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछले 80 वर्षों में सभी सरकारों ने आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों की अनदेखी की है. अभियान के तहत CJP के प्रतिनिधि अलग-अलग आदिवासी स्कूलों का दौरा करेंगे और वहां मौजूद बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जानकारी जुटाएंगे. दिपके ने दावा किया कि कई आदिवासी स्कूल किराए की इमारतों में चल रहे हैं और वहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं. उन्होंने छात्रों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी उठाए.
ये भी पढ़ें: स्पेश में हथियार तैनात कर रखा है अमेरिका, चीन ने इसे स्पेश में वॉर की तैयारी कहा
590 से ज्यादा आदिवासी छात्रों की मौत का दावा
दिपके ने दावा किया कि महाराष्ट्र में पिछले दो वर्षों के दौरान 590 से ज्यादा आदिवासी छात्रों की मौत हुई है. उनके मुताबिक, इनमें कुछ मौतें सांप के काटने जैसी घटनाओं से जुड़ी थीं और मृत छात्रों के परिवारों को हमेशा पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल पाया.
एकलव्य स्कूलों को लेकर भी उठाए सवाल
दिपके ने एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि देश में मौजूद 720 स्कूलों में से 477 काम नहीं कर रहे हैं. उन्होंने आदिवासी छात्रों की उच्च शिक्षा में भागीदारी को लेकर भी चिंता जताई. दिपके के मुताबिक, उच्च शिक्षा में अनुसूचित जनजाति (ST) छात्रों का नामांकन 22.8% है, जबकि केवल 130 ST उम्मीदवारों को IIT में प्रवेश मिला है.
ये भी पढ़ें: ‘अस्सलाम वालेकुम’ से विवाद और अगले दिन तबादला, कौन हैं IPS बुशरा बानो? सऊदी से भारत आकर बनीं IPS अफसर
पहले शुरू किया था ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान
‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान CJP के पहले से चल रहे ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान का विस्तार है. पार्टी ने करीब एक महीने पहले सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर यह अभियान शुरू किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए