Maharashtra Weather: गणेश चतुर्थी पर कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम? मुंबई-पुणे में बारिश, नागपुर में गरज-चमक का अलर्ट
महाराष्ट्र मौसम (Photo/X)
गणेश चतुर्थी के मौके पर महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? मुंबई, पुणे, नागपुर और विदर्भ के लिए IMD ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए आपके शहर का पूर्वानुमान.
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी यानी 14 सितंबर को कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के शहरवार पूर्वानुमान के मुताबिक मुंबई और पुणे में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है, जबकि विदर्भ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. ऐसे में गणेश प्रतिमा स्थापना और सार्वजनिक गणेशोत्सव के दौरान लोगों को मौसम पर नजर रखनी होगी.
मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?
मुंबई में 14 सितंबर को बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है. IMD के ताजा अपडेट में मुंबई में हल्की लगातार बारिश दर्ज की गई है. इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन शहर और उपनगरों में बीच-बीच में बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Pune Metro: गणेशोत्सव में रात 2 बजे तक चलेगी मेट्रो, 25 सितंबर को 41 घंटे लगातार सेवा, जानें पूरा शेड्यूल
पुणे में बारिश के आसार
पुणे-शिवाजीनगर के लिए IMD ने 14 सितंबर को आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान दिया है. वहीं, तापमान करीब 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. पुणे के कुछ अन्य हिस्सों के लिए IMD के शहरवार पूर्वानुमान में मध्यम बारिश की संभावना भी दी गई है.
नागपुर में दोपहर या शाम को बारिश
नागपुर में 14 सितंबर को दोपहर या शाम के समय बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. IMD ने यहां बिजली चमकने के साथ गरज और हल्की बारिश की चेतावनी दी है. वहीं, तापमान लगभग 23 से 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: गणपति बप्पा के स्वागत को तैयार मुंबई, भव्य पंडालों से सजी मायानगरी
नासिक, सातारा और विदर्भ में भी बारिश
नासिक में 14 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि सातारा में कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, विदर्भ में मौसम कई जगह सक्रिय रह सकता है. अकोला में 14 सितंबर को एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारों की संभावना है और IMD ने हल्की से मध्यम बारिश तथा बिजली चमकने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही गढ़चिरौली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है और चंद्रपुर में गरज के साथ बारिश की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए