Maharashtra Traffic: गणेशोत्सव के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बढ़ा ट्रैफिक, पुणे में भारी वाहनों पर रोक
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति (Photo/X)
गणेशोत्सव के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे ट्रैफिक धीमा हो गया है. पुणे में त्योहारी भीड़ को देखते हुए 12 सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.
गणेशोत्सव के चलते शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया. बड़ी संख्या में लोग त्योहार के लिए मुंबई से पुणे और आसपास के इलाकों की ओर जा रहे हैं, जिससे एक्सप्रेसवे पर कई जगह ट्रैफिक धीमा रहा.
पुणे के 12 सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
त्योहारी भीड़ को देखते हुए पुणे में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए हैं. 12 से 26 सितंबर तक पुणे के मध्य क्षेत्र की 12 सड़कों पर भारी और बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है. यह कदम गणेशोत्सव के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है.
ये भी पढ़ें: Video: दौड़ा-दौड़ाकर बैंककर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, नागपुर में SBI की शाखा से 4.53 लाख लूटकर भागा बदमाश
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले यात्रियों को ट्रैफिक को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर निकलने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है. त्योहार के दौरान एक्सप्रेसवे और पुणे शहर की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए