VIDEO: करोड़ों की संपत्ति वाले विधायक ने सड़क पर मांगी भीख, जानें क्यों बने भिखारी?

Updated:
विज्ञापन

महाराष्ट्र के घाटकोपर पूर्व से बीजेपी विधायक पराग शाह बने भिखारी. फोटो- सोशल मीडिया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराष्ट्र के घाटकोपर सीट से पूर्व बीजेपी विधायक पराग शाह ने अपनी करोड़ों की संपत्ति और सुख-सुविधाएं त्याग कर भिखारी का चोला ओढ़ा. उन्होंने लोगों से सड़क पर बैठकर मदद मांगी. जानें इस आध्यात्मिक प्रयोग के पीछे की चौंकाने वाली वजह.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के घाटकोपर सीट से पूर्व बीजेपी विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह फटे-पुराने कपड़ों में सड़क किनारे बैठकर लोगों से मदद मांगते नजर आ रहे हैं. पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल था, लेकिन बाद में सामने आया कि भिखारी के वेश में दिख रहे शख्स कोई और नहीं बल्कि विधायक पराग शाह हैं.

विज्ञापन

करोड़ों की संपत्ति वाले विधायक ने बदला हुलिया

पराग शाह महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं. 2024 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे में 3,383.06 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की गई थी. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्टों में उनकी संपत्ति करीब 5,000 करोड़ रुपये बताई गई है.

सुरक्षा, गाड़ी और सुविधाएं छोड़ सड़क पर उतरे

बताया गया कि पराग शाह ने इस प्रयोग के दौरान अपनी सुरक्षा, गाड़ियां और महंगी चीजें अलग रखीं. उन्होंने अपना हुलिया भी इस तरह बदला कि आम लोग उन्हें पहचान न सकें. इसके बाद उन्होंने घाटकोपर की सड़कों पर कई घंटे आम भिखारी की तरह बिताए और राहगीरों से मदद मांगी.

गुरु की सीख पर किया आध्यात्मिक प्रयोग

रिपोर्टों के मुताबिक, पराग शाह ने यह कदम अपने जैन आध्यात्मिक गुरु नम्रमुनि महाराज की सलाह पर उठाया. इसका मकसद अपनी पहचान और सुविधाओं से बाहर निकलकर आम लोगों और सड़क पर जीवन बिताने वाले लोगों की परिस्थितियों को करीब से महसूस करना था. शाह ने इसे जीवन की असलियत को समझने वाला अनुभव बताया.

कई लोगों ने दी मदद, किसी ने नहीं पहचाना

सड़क पर भीख मांगते समय कुछ लोगों ने उन्हें नज़रअंदाज़ किया, जबकि कुछ राहगीरों ने पैसे या खाने की चीज़ें दीं. रिपोर्टों के अनुसार, इस दौरान उनकी पहचान विधायक के तौर पर नहीं हो पाई. एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि करीब चार घंटे के दौरान उन्हें कुल 84 रुपये मिले.

अपने ही इलाके में बदली हुई पहचान का अनुभव

पराग शाह के मुताबिक, भिखारी के वेश में रहने के दौरान उन्हें यह अनुभव हुआ कि पहचान और पद हट जाने के बाद लोगों का बर्ताव किस तरह अलग हो सकता है. उन्होंने बाद में उसी इलाके में जाकर उन लोगों से मुलाकात भी की, जिन्होंने उन्हें मदद दी थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पराग शाह के इस अनोखे प्रयोग का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में उन्हें घाटकोपर की सड़कों पर लोगों के सामने हाथ फैलाते देखा जा सकता है. विधायक के इस रूप को देखकर लोग हैरान रह गए और इसके पीछे की वजह जानने की चर्चा शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में नया मोड़, पीड़िता बोली - यह हादसा नहीं साजिश थी, कार ने जानबूझकर मारी टक्कर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola