Maharashtra Weather: आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, गरज-चमक के साथ 22 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बारिश और गरज-चमक का अलर्ट (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराष्ट्र में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है. छत्रपति संभाजीनगर में बिजली गिरने से पांच लोगों की दुखद मौत हो गई. वहीं, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 से 22 सितंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है. मध्य महाराष्ट्र में 20 से 22 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है. वहीं कोंकण-गोवा में 21 और 22 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट है. मराठवाड़ा में 20 से 22 सितंबर तक गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

कहां बारिश का ज्यादा असर?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. कोंकण-गोवा और मराठवाड़ा में भी कई जगहों पर गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. वहीं, 21 और 22 सितंबर को कोंकण-गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में बारिश का दौर और सक्रिय हो सकता है. इस दौरान लोगों को खासकर बिजली चमकने और गरज-चमक के दौरान खुले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है.

ये भी पढे़ं: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, 21-22 सितंबर को तेज होगी बारिश, IMD ने मछुआरों को किया अलर्ट

छत्रपति संभाजीनगर में बिजली गिरने से 5 की मौत

मराठवाड़ा में लंबे समय से चल रहे सूखे दौर के बाद कई इलाकों में बारिश हुई है. लेकिन बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है. Hindustan Times रिपोर्ट के मुताबिक छत्रपति संभाजीनगर जिले के ग्रामीण इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola