पुलिस से भिड़े कोल्हापुर में विवादित व्हाट्सएप स्टेटस का विरोध करने वाले, लाठीचार्ज के बाद इंटरनेट सेवा बंद

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रदेश में कानून -व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी सरकार की है. मैं जनता से अपील करता हूं कि वे शांति बनाये रखें, इस मामले में पुलिस जांच जारी है और दोषियों को सजा मिलेगी.
कोल्हापुर में कुछ हिंदू संगठन विवादित व्हाट्सएप स्टेटस का विरोध कर रहे थे. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग आक्रामक हो गये और दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ा और शांति बहाल करने की कोशिश की. स्थिति जब नियंत्रण में नहीं आयी, तो उसके बाद पुलिस ने पहले आंसू गैस छोड़ा और फिर लाठीचार्ज किया. गौरतलब है कि सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शहर में तनाव की स्थिति थी और कुछ संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया था.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंटरनेट सेवा बंद करने के लिए एक प्रस्ताव प्रशासन के पास भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि बुधवार की दोपहर से बृहस्पतिवार की शाम तक या स्थिति के आधार पर इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया जाये. उन्होंने कहा कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के कर्मियों को शहर में तैनात किया गया है जबकि पुलिस ने सतारा से और पुलिस बल की मांग की है. अधिकारी ने कहा कि 19 जून तक निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया हैं और पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि और प्रदर्शन होने के बाद पुलिस ने शाम को एक और प्राथमिकी दर्ज की तथा सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार तीन लड़कों ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए और दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले पोस्ट अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाले थे, जो वायरल हो गया था. उसके बाद कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया था. उनकी मांग है कि नफरत फैलाने वालों कोे बख्शा नहीं जाना चाहिए.
इस मसले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रदेश में कानून -व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी सरकार की है. मैं जनता से अपील करता हूं कि वे शांति बनाये रखें, इस मामले में पुलिस जांच जारी है और दोषियों को सजा मिलेगी. वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जायेगी. हां औरंगजेब का महिमामंडन करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.
https://twitter.com/ANI/status/1666344992049364993
Also Read: नागालैंड के लोगों की थाली में सजता रहेगा कुत्ते का मीट, बैन के आदेश को हाई कोर्ट ने यह कहते हुए किया खारिज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










