Madhya Pradesh: बेतूल में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत, 12 घायल

Updated:
विज्ञापन
Madhya Pradesh

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के बेतूल जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 व्यक्ति घायल हो गए.

विज्ञापन

Madhya Pradesh: बेतूल-परासिया रोड पर हनुमान डोल के पास रविवार सुबह करीब सात बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 12 व्यक्ति घायल हो गए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कमला जोशी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी मजदूर थे और वे बैतूल रेलवे स्टेशन से अपने गांव जा रहे थे. उन्होंने बताया कि वाहन पलट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सभी मजदूर एक महीने पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी से बेतूल आये थे

अधिकारी ने बताया कि सभी मजदूर एक महीने पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी से बेतूल आये थे और यहां एक कारखाने में काम करते थे. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों में से एक व्यक्ति को भोपाल स्थानांतरित किया गया है.

ट्रक ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि बेतूल में हुई एक अन्य घटना में एक ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ था. बेतूल बाजार पुलिस थाने की प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर भरकावाड़ी गांव के पास हुई. उन्होंने बताया कि खाद ले जा रहे एक ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे तीन लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान विजय (35), कृष्णा धुर्वे (20) और रघुनाथ सरेयाम (38) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola