Kamalnath और Nakulnath: छोड़ रहे हैं कांग्रेस..? सोशल मीडिया प्रोफाइल से हटा नाम और लोगो, अटकलों पर कमलनाथ ने दिया यह रिएक्शन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Feb 2024 11:26 PM

विज्ञापन

Photo: ANI, X

Kamalnath and Nakulnath:महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. खबर है कि कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. राजनीतिक गलियारों में तेज हो रही अटकलों के बीच कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ दिल्ली पहुंच गए हैं. सूत्रों […]

विज्ञापन

Kamalnath and Nakulnath:महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. खबर है कि कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. राजनीतिक गलियारों में तेज हो रही अटकलों के बीच कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ दिल्ली पहुंच गए हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि एक दो दिन में बड़ा खेला हो सकता है. छिंदवाड़ा सीट से लोकसभा सांसद नकुल नाथ के सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल से पार्टी (कांग्रेस) का नाम और लोगो हटा दिया गया है. खबर है कि एक दो दिनों में दोनों बीजेपी जॉइन कर सकते हैं.

नकुल नाथ की प्रोफाइल से कांग्रेस गायब

कांग्रेस नेता कमल नाथ की सोशम मीडिया प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम और लोगो गायब हो गया है. राजनीतिक हलकों में यह बाद जोर पकड़ रहा है कि पिता-पुत्र की जोड़ी एक साथ बीजेपी का दामन थाम सकती है. इस बात को जोर इस कारण भी मिल रहा है कि सोशल मीडिया एक्स की प्रोफाइल फोटो से कांग्रेस का नाम और लोगों दोनों गायब है. इसके अलावा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और फेसबुक से भी नाम और लोगों हटा दिया गया है.

कमलनाथ ने कही यह बात

इधर, दिल्ली पहुंचे कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की अटकलों के बीच कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो वह मीडिया को जानकारी देंगे. उन्होंने मीडिया से कहा कि आप लोग बहुत उत्साहित हो रहे हैं. यह मैं नहीं कह रहा हूं, आप लोग कह रहे हैं. अगर ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले आप लोगों को जानकारी दूंगा. वहीं, कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि कल वो जब छिंदवाड़ा में थे तो उनके बात हुई थी.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि कमलनाथ पुराने कांग्रेसी नेता है. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जिसने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू की और जब इंदिरा गांधी को जनता पार्टी की सरकार में जेल भेजा गया तो वह नेहरू-गांधी परिवार के साथ खड़े थे, क्या आपको लगता है कि ऐसा व्यक्ति कभी कांग्रेस और गांधी परिवार को छोड़ेगा… हालांकि राजनीतिक हलकों में खबर है कि राज्यसभा सीट नहीं मिलने से कमल नाथ पार्टी से नाराज चल रहे हैं. भाषा इनपुट के साथ.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola